Sara Khan Gives Epic Reply To Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सारा खान ने बीते साल एक्टर कृष पाठक (Krrish Pathak) संग शादी रचाई थी। सारा खान और कृष पाठक ने अक्टूबर में जहां पहले कोर्ट मैरिज की। वहीं दिसंबर में उन्होंने निकाह और सात फेरे लेकर अपनी गृहस्थी बसाई। सारा खान और कृष पाठक की शादी आज भी चर्चा में बनी हुई है। लेकिन सारा खान (Sara Khan) को दूसरे धर्म में शादी रचाने के लिए लोगों ने जमकर ट्रोल किया। वहीं एक यूजर ने सारा खान पर निशाना साधते हुए ये तक कह दिया कि अब तुम मुस्लिम नहीं रही। हालांकि ट्रोल्स का जवाब देने से सारा खान भी पीछे नहीं हटीं। यह भी पढ़ें: रजत दलाल से पहले इन टीवी स्टार्स ने रचाई थी गुपचुप शादी, फोटोज शेयर कर फैंस को किया था धप्पा
सारा खान (Sara Khan) को एक यूजर ने मैसेज किया, "पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? बहुत दुख और निराशा की बात है। अपने नाम से 'खान' सरनेस हटा दो। तुम अब मुस्लिम नहीं रही।" यूजर के इस मैसेज को सारा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया था, हालांकि अब वह पोस्ट एक्ट्रेस ने डिलीट कर दी है। लेकिन सारा खान ने उस ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा था, "निराश? दुख की बात है? जाओ इस निराशा में डूब मरो।" बता दें कि सारा खान को ट्रोल करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सारा खान पाठक। कृप्या करके ये खान हटा दें और सिर्फ पाठक लगाएं। आखिर तेरा धर्म परिवर्तन कर ही दिया, हिंदू बना दिया। वरना तो खान लगाता, सच्चा प्यार करता तो।" यह भी पढ़ें: Exclusive: सारा खान-कृष पाठक की कोर्ट मैरिज पर ऑनस्क्रीन पति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं एक ही दोस्त था वहां...

सारा खान हुईं ट्रोल
कृष पाठक संग है सारा खान की दूसरी शादी
बता दें कि सारा खान (Sara Khan) की कृष पाठक संग ये दूसरी शादी है। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इससे पहले सारा खान ने 'बिग बॉस 4' में एक्टर अली मर्चेंट संग शादी रचाई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों का तलाक हो गया।
