Rajat Dalal To Hina Khan These Stars Secretly Married: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने चोरी-छुपे शादी रचाई और फोटोज शेयर कर अचानक से फैंस को झटका दे दिया। लेकिन ये चीज कई टीवी सितारों ने भी फैंस के साथ की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को हैरान कर दिया। इस लिस्ट में रजत दलाल से लेकर हिना खान तक शामिल हैं। इन सितारों की शादी की भनक लोगों को तब लगी, जब स्टार्स ने खुद फोटोज शेयर कीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-
टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकुर वर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा संग शादी की। अंकुर वर्मा ने हरियाणा में रहते हुए शादी रचाई। एक्टर द्वारा फोटो शेयर करने के बाद उनकी शादी की बात सामने आई।
विवियन डीसेना ने नौरान अली संग गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। बता दें कि विवियन डीसेना और नौरान अली की बेटियां भी हैं। लेकिन उनका परिवार शोबिज से दूर रहता है।
सारा खान ने एक्टर कृष पाठक संग गुपचुप कोर्ट मैरिज की थी। सारा खान और कृष पाठक ने भी कोर्ट मैरिज कर लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि उसके दो महीने बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों से शादी रचाई।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने गुपचुप शादी रचाई थी। उन्होंने नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग शादी की। एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी शादी की खबर सामने आई थी।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस इशिता दत्ता और एक्टर वत्सल सेठ ने साल 2016 में गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों ने इस्कॉन मंदिर में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये थे।
टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी रजत दलाल ने भी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को हैरान कर दिया। रजत दलाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, "जिंदगी के एक नए पहलू की शुरुआत।"
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को धप्पा कर दिया था। दोनों ने बीते साल 4 जून को शादी की थी। हिना खान और रॉकी ने परिवार की मौजूदगी में घर पर ही कोर्ट मैरिज की।
सना खान ने साल 2020 में हीरा व्यापारी व मुफ्ति अनस सैय्यद संग शादी की। सना खान ने शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को चौंका दिया था। सना खान ने शोबिज को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है।