टीवी मसाला

रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना को जेल भेजने वालों के खिलाफ खड़ी हुईं उर्फी जावेद, बोलीं 'क्या आप लोग सीरियस...'

Samay Raina Ranveer Allahbadia controversy: समय रैना (Samay Raina) और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) कंट्रोवर्सी इस वक्त देश के हर व्यक्ति की जुबान पर है। जब से समय रैना के शो का वीडिया वायरल हुआ है तब से लोग रणवीर-समय की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। टीवी अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) ऐसे लोगों के खिलाफ आकर खड़ी हो गई हैं, जो समय-रणवीर को जेल भेजने के पक्ष में हैं।

Image

Urfi on Samay Ranveer Controversy

Samay Raina Ranveer Allahbadia controversy: समय रैना (Samay Raina) के विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट (Inda's Got Latent) का लेटेस्ट एपिसोड लगातार खबरों में बना हुआ है। इस शो पर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने माता-पिता के सेक्स से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा कि लोगों के होश उड़ गए और समय-रणवीर की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। लोग लगातार समाज की नैतिकता की दुहाई देते हुए इन दोनों को जेल में डालने की मांग कर रहे हैं। अदाकारा उर्फी जावेद ने लोगों की इस डिमांड पर अपनी बात रखी है और पूछा है कि क्या ये लोग वाकई सीरियस हैं?

अदाकारा उर्फी जावेद ने बयान में कहा है, "अगर आप कुछ लोगों को पसंद नहीं करते हैं और उनकी बोली गई बातें आपको पसंद नहीं हैं तो आप उन्हें जेल नहीं डाल सकते हैं? क्या आप लोग सीरियस हैं...। समय मेरा दोस्त है, बाकी और लोग भी जो पैनेल में हैं उन्होंने भी माना है कि उनसे गलती हुई है लेकिन इसके लिए उन्हें जेल में तो नहीं डालना चाहिए।"

उर्फी जावेद कुछ समय पहले समय रैना के शो पर जज के तौर पर शामिल हुई थीं। शो के दौरान उन्होंने भी काफी एडल्ट जोक बोले थे, जिन्हें लोगों ने मजे लेकर सुना था। उर्फी जावेद का एपिसोड भी यूट्यूब पर हिट रहा था और लोगों ने उसे काफी प्यार दिया था। उर्फी जावेद के अलावा राखी सावंत ने भी सामने आकर समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया का सपोर्ट किया है। राखी सावंत भी उर्फी जावेद की तरह इंडियाज गॉट लेटेंट पर शामिल हुई थीं।

अगर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया कंट्रोवर्सी की बात करें तो बीते दिन मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी और आज मुंबई पुलिस ने इन दोनों को समन भी किया है। समय और रणवीर जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने उपस्थिति दर्ज कराएंगे और मामले पर अपनी बात रखेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article