टीवी मसाला

Bigg Boss 16: वीकेंड के वार में लगेगी शालीन की क्लास, शो में इन लोगों पर फूटेगा सुंबुल के पिता का गुस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:41 PM IST

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है। आज शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट होगा। इमली स्टार सुंबुल तौकीर के पिता ने शालीन भनोट की लगाई क्लास।

Image

bigg boss 16 (credit : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस शुरू हो चुका है
  • शो में इमली फेम सुंबुल के पिता का फूटा शालीन पर गुस्सा
  • सुंबुल के पिता ने खोलीं उनके दोस्तों की पोल

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स धीरे- धीरे अपने गेम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान लगाएंगे कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते नजर आएंगे। कलर्स टीवी की तरफ से शो का नया प्रोमो आउट है।

प्रोमो में इमली फेम सुंबुल तौकीर के पिता आएंगे। सुंबुल के पिता जहां एक तरफ उनका हौसला बढ़ाएंगे तो दूसरी तरफ शालीन भनोट और टीना दत्ता की पोल खोलते नजर आएंगे। इसके अलावा सौंदर्या का कमेंट सुनकर काफी रोने लगेगी प्रियंका चौधरी। वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सुंबुल के पिता ने लगाई शालीन भनोट की क्लास

प्रोमो में सुंबुल के पिता स्टेज पर सलमान खान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सुंबुल के पिता कहते हैं कि शालीन मेरी बेटी आपसे दिल से जुड़ी थी, आपने क्या किया। वो आगे कहती हैं कि सुंबुल आपको अपनी बड़ी बहन की तरह मानती हैं। आपने भी उसे धोखा दिया। सुंबुल के पिता की ये बातें सुनकर टीना और शालीन हैरान रह जाते हैं। इतना ही नहीं उनके पिता कहते हैं कि देख लिया ने बेटे ये दुनिया कैसी है? सुंबुल ये सब सुनकर काफी इमोशनल हो जाती हैं।

सौंदर्या का कमेंट सुनकर रोन लगीं प्रियंका

शुक्रवार के एपिसोड में सलमान खोलेंगे घरवालों की पोल। सलमान ने प्रियंका को बताया कि आपके बारे में किसी ने कहा है कि अंकित की मां अपना गला दबा देगी जब ये बहू बनकर जाएगी। ये सुनने के बाद प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं और फूट- फूट कर रोने लगती हैं। अंकित प्रियंका को संभालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

सलमान के साथ आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इसके अलावा इस हफ्ते शो से पहला कंटेस्टेंट घर से बाहर होने वाला है। कौन होगा वो पहला सदस्य जो घर से बेघर होगा?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article