Anupama Latest SPOILER: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक बार फिर दर्शकों को अनुपमा का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। शो में अधिक और पाखी की शादी का ट्रैक चल रहा है। कपाड़िया परिवार की चकाचौंध देखकर पाखी का दिमाग खराब हो गया है। पाखी अपनी और अधिक की शादी को रॉयल तरीके से करना चाहती हैं। शादी के बजट को लेकर पाखी और अनुपमा के बीच इन दिनों नोकझोंक देखने को मिल रहा है। बरखा अनुपमा और पाखी के रिश्ते में दरार लाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। अनुपमा पाखी को समझाती हैं कि वो अब सिर्फ शाह परिवार की बेटी नहीं, बल्कि कपाड़िया परिवार की बहू भी बनने वाली हैं। उसे अब इन बातों को समझना चाहिए। हालांकि पाखी को अनुपमा की बात कहां समझने वाली है। पाखी अपनी मां के साथ लगातार बदसलूकी करती दिखाई दे रही है।
अनुपमा ने पाखी और अधिक को निकाला घर से बाहर
घर में पाखी -अधिक की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शो की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में पाखी और अधिक का संगीत फंक्शन होता है, जिसमें शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्य नजर आते हैं। अनुपमा पाखी को जोरदार थप्पड़ मारते हुए कहती हैं कि तुझे अपने शौक को खुद से पूरा करना होगा। अपने पैरों पर खड़े होकर दिखाना होगा। इतना कहकर अनुपमा पाखी और अधिक को घर से बाहर निकाल देती हैं। अनुपमा का रौद्र रूप देखकर परिवार के लोग हैरान हो जाते हैं।
क्या बरखा के पानी पर फिरेगा पानी
अनुपमा की जेठानी बरखा लगातार षड्यंत्र करते हुए नजर आ रही हैं। वो पाखी और अनुपमा के बीच आग लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। बरखा पाखी के मन में अनुपमा को लेकर शक पैदा करने की कोशिश करती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बरखा कैसे लेगी अनुपमा से अपनी बेइज्जती का बदला।
