टीवी मसाला

Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव शुक्ला ने आसिम रियाज को लगाई फटकार, सरेआम बताया 'बददिमाग'

Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla Slams Asim Riaz: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और आसिम रियाज के बीच 'बैटलग्राउंड' में जंग छिड़ गई। इस दौरान आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक को ताना भी मारा। इसे लकर अब अभिनव शुक्ला ने आसिम रियाज को फटकार लगाई है, साथ ही उन्हें 'बददिमाग' भी कहा।

Image

आसिम रियाज को अभिनव शुक्ला ने लगाई लताड़

Rubina Dilaik Husband Abhinav Shukla Slams Asim Riaz: 'बिग बॉस 13' से नाम कमाने वाले आसिम रियाज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। आसिम रियाज 'बैटलग्राउंड' में नजर आ रहे थे, लेकिन एग्रेशन के कारण वहां से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान आसिम रियाज और अभिषेक मल्हान का झगड़ा हो गया था। ऐसे में रुबीना दिलैक ने उनके बीच जाकर बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आसिम रियाज ने रुबीना दिलैक पर ही भड़ास निकालनी शुरू कर दी और उन्हें ताना भी देने लगे। आसिम रियाज की इस हरकत के कारण शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया। वहीं अब आसिम रियाज के इस रवैये पर एक्टर और रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने चुप्पी तोड़ी है।

आसिम रियाज ने 'बैटलग्राउंड' में रुबीना दिलैक से पूछा था कि तुम यहां क्या कर रही हो? वहीं इस बात को लेकर यूजर ने अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से सवाल किया। यूजर ने अभिनव शुक्ला के यू-ट्यूब व्लॉग पर कमेंट किया, "आपका इस बात पर क्या रिएक्शन था जब आसिम रियाज ने रुबीना से कहा कि ये शो फिटनेस के बारे में है और तुम यहां क्या कर रही हो?" यूजर का जवाब देते हुए अभिनव शुक्ला ने आसिम रियाज को आड़े हाथों लिया और लिखा, "इंजेक्शन से फूली हुई मांसपेशियां, बददिमाग और खराब एटीट्यूड फिटनेस का साइन नहीं होता है।"

अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) यहीं नहीं रुके। उन्होंने फिटनेस की परिभाषा देते हुए आगे कहा, "असल मायने में फिटनेस केवल शारीरिक रूप नहीं है, बल्कि ये आपकी सोच, अनुशासन और व्यवहार से जुड़ा हुआ है।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आसिम रियाज को शो से जाने के लिए कह दिया गया था। ये पहली बार नहीं है जब आसिम ने रुबीना दिलैक को ताना मारा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article