Rithvik Dhanjani Talks About Casting Couch: टीवी और फिल्म की दुनिया बाहर से बहुत चमकदार लगती है, लेकिन इसके पीछे कई कड़वी सच्चाइयाँ छिपी होती हैं। इन्हीं में से एक है कास्टिंग काउच। ये एक ऐसा विषय है जिसपर कई स्टार्स ने खुलकर जमाने के आगे बात की। काम के बदले कई कास्टिंग डायरेक्टर एक्टर्स संग शारीरिक रिश्ता बनाने का दबाव डालते हैं। अब खुद टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी ने सामने आकार बताया कि वो भी कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुके हैं।
महज 20 साल की उम्र में ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) संग ऐसी हरकत हुई जब वो एक ऑडिशन में सिलेक्ट हो गए थे। ऋत्विक अपनी इस सफलता से खुश हुए तो उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा की उन्हे ऑडिशन देने कब आना है। बदले में उस शख्स ने ऋत्विक से पूछा की वो यहाँ कैसे आए? कास्टिंग डायरेक्टर शख्स ऋत्विक की बाइक पर पीछे बैठकर उन्हे ऑफिस के बहाने एक सुनसान जगह ले गया। इस दौरान मन ही मन ऋत्विक कहते हैं, 'मुझे तभी समझ जाना चाहिए था कि कुछ गलत होने वाला है। क्योंकि आप इतने बड़े कास्टिंग डायरेक्टर हो, इतने लोगों को काम दिया लेकिन आपके पास खुद की गाड़ी भी नहीं है।' कास्टिंग करने वाला शख्स ऋत्विक को एक घर में ले गया जहां उसने एक्टर को प्रोजेक्ट दिखाने के लिए कहा। ऋत्विक पर गंदे नजर डाले शख्स ने एक्टर से कहा कि वो कोई हार्ड वर्क नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क करना चाहते हैं। वो शख्स ऋत्विक धनजानी को गंदे तरीके से छूने लगा लेकिन एक्टर वहाँ से सही सलामत बाहर निकल आए। पूरे हादसे के बारें में जब ऋत्विक ने अपने दोस्त को बताया तो उन्हे पता चला की कास्टिंग काउच इंडस्ट्री में आम बात है। अपने साथ हुए इस भद्दी हरकत के बाद ऋत्विक धनजानी ने इंडस्ट्री छोड़ने के फैसला लिया था।
ऋत्विक ही नहीं बल्कि अंकित गुप्ता, अभिषेक कुमार, शिव ठाकरे, करण टैकर जैसे कई मेल टीवी स्टार्स ने कास्टिंग काउच झेला और अपनी आपबीती दुनिया को सुनाई। बात करें ऋत्विक के करियर की तो इन दिनों वो किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आ रहे। आए दिन अपने फैंस के लिए ऋत्विक सोशल मीडिया पर अपडेट जरूर रहते हैं।
