टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के सहारे डूबते करियर को बचाएंगी Rhea Chakraborty, सुशांत के नाम पर TRP बटोरेंगे मेकर्स

Rhea Chakraborty To Make Entry In Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' अक्टूबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस शो के लिए फैंस भी काफी बेताब हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 17' के लिए रिया चक्रवर्ती को अप्रोच किया गया है।

Image

'बिग बॉस 17' में कदम रखेंगी रिया चक्रवर्ती

Rhea Chakraborty To Make Entry In Bigg Boss 17: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) का धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) अक्टूबर में छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें अंकिता लोखंडे से लेकर आमिर अली तक का नाम शामिल है। वहीं अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी 'बिग बॉस 17' में एंट्री कर सकती हैं।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो के कंटेस्टेंट्स का नाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहा है। 'बिग बॉस' के फैनपेज 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, मेकर्स ने सीजन 17 के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अप्रोच किया है। शो को लेकर मेकर्स और उनमें बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक इस मामले पर रिया चक्रवर्ती और 'बिग बॉस 17' की टीम से आधिकारिक तौर पर कोई कमेंट नहीं किया गया है। बता दें कि अगर वह 'बिग बॉस 17' में कदम रखती हैं तो उनका सामना सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से भी होगा, जो अपने पति के साथ शो में नजर आएंगी।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए कंफर्म हुए ये सितारे

खबरों की मानें तो सलमान खान के 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इस लिस्ट में हर्ष बेनिवाल, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है। वहीं एलिस कौशिक और कंवर ढिल्लों को भी 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक सितारों की ओर से मामले पर हामी नहीं भरी गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article