Aaj Ka Shubh Ank 27 July 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र को वैदिक ज्योतिष शास्त्र का एक अहम हिस्सा माना गया है, जिसमें अंकों के महत्व और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। प्रत्येक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से है, जिसका अच्छा ही नहीं, बुरा प्रभाव भी वक्त-वक्त पर लोगों के जीवन पर पड़ता है। हालांकि, अपनी राशि के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति अपने भाग्यशाली अंकों के बारे में जान सकता है। मान्यता है कि शुभ अंकों का उपयोग करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चलिए अब जानें 27 जुलाई 2026, सोमवार के ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज के शुभ अंकों के बारे में।
मेष राशि
02 और 09 अंक आज मेष राशि वालों के लिए शुभ हैं। ये अंक करियर में सफलता दिलाने में मदद करेंगे। साथ ही लव लाइफ में चल रही परेशानियों को दूर करने में सहायक रहेंगे।
वृषभ राशि
01 और 03 अंक आज वृषभ राशि वालों के लिए लकी हैं। ये अंक आपकी नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा को बढ़ाएंगे। साथ ही आत्मविश्वास प्रदान करेंगे।
मिथुन राशि
अंक 01 और 03 आज मिथुन राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इन अंकों के प्रभाव से किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
अंक 01 और 03 से आज कर्क राशि वालों को लाभ होने के योग हैं। उम्मीद है कि समय से पहले जरूरी कार्य आज पूर्ण होंगे। साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होगा।
सिंह राशि
अंक 01 और 09 आज सिंह राशि वालों के लिए लकी हैं। इन अंकों के प्रभाव से न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि किसी नए काम को करने की ताकत भी मिलेगी।
कन्या राशि
अंक 03 और 09 आज कन्या राशि वालों के लिए लकी हैं। ये अंक आपके ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही लव लाइफ पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज किन रंगों का इस्तेमाल करना आपके लिए रहेगा शुभ? राशि अनुसार जानें
तुला राशि
अंक 01 और 03 आज तुला राशि वालों के भाग्य को प्रबल करेंगे। साथ ही किसी काम में कामयाबी दिलाएंगे। इसके अलावा कला से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों का मानसिक तनाव दूर होगा।
वृश्चिक राशि
अंक 02 और 09 आज वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी रहने वाले हैं। ये अंक भावनाओं को स्थिर रखने में मदद करेंगे। साथ ही रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहे हैं।
धनु राशि
अंक 01 और 02 आज धनु राशि वालों के लिए बहुत ही लकी रहने वाले हैं। किसी नए काम की शुरुआत और अहम फैसलों में इन अंकों का सकारात्मक प्रभाव आज आपको देखने को मिल सकता है।
मकर राशि
जिन लोगों की राशि मकर है, आज उनके लिए अंक 05 और 06 लकी हैं। ये अंक आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। साथ ही किसी जरूरी कार्य में कामयाबी मिलने के संकेत दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज से जया पार्वती व्रत शुरू, शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा
कुंभ राशि
अंक 05 और 08 से आज कुंभ राशि वालों को लाभ होने के योग हैं। खासकर, व्यापार और आर्थिक मामलों में मुनाफा होने के संकेत दे रहे हैं।
मीन राशि
जिन लोगों की राशि मीन है, उन्हें आज अंक 01 और 02 से लाभ होने के प्रबल योग हैं। ये अंक लव लाइफ ही नहीं, माता-पिता से संबंधों को सुधारने में भी मदद करेंगे।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
