टीवी मसाला

Bigg Boss 17 का न्यौता लेकर आमिर अली के पास पहुंचे मेकर्स, शमिता शेट्टी का दोस्त बनकर बटोरेंगे वोट

Aamir Ali Approached For Bigg Boss 17: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि हाल ही में शो के लिए आमिर अली को अप्रोच किया गया है। वहीं मेकर्स संग शो के लिए उनकी बातचीत भी जारी है।

Image

'बिग बॉस 17' के लिए आमिर अली को मिला न्यौता

Aamir Ali Approached For Bigg Boss 17: टीवी का सबसे विवादित और चर्चित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। टीवी के इस धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के शो के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 17' के लिए मशहूर टीवी एक्टर आमिर अली का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है।

बता दें कि आमिर अली (Aamir Ali) को हर बार 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया जाता है, लेकिन वह अक्सर मना कर दिया करते थे। वहीं उनसे जुड़े सूत्रों ने आमिर अली के बारे में बात करते हुए कहा, "आमिर अली को इस साल भी 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि वह कई बार 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकरा चुके हैं, लेकिन इस साल शो को लेकर उनकी और मेकर्स की बातचीत काफी आगे पहुंच गई है। अगर चीजें सही चलती हैं तो आमिर अली 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनेंगे। लेकिन यह देखना बाकी है कि आमिर अली इस साल भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं या नहीं।"

'बिग बॉस' के बड़े फैन हैं आमिर अली

बता दें कि आमिर अली (Aamir Ali) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 'बिग बॉस' के बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन खुद को शो के लायक नहीं मानते। इस सिलसिले में आमिर अली का कहना था, "मैं 'बिग बॉस' का बड़ा फैन हूं, लेकिन खुद को कंटेस्टेंट के तौर पर तैयार नहीं कर पा रहा।" आमिर अली को टीवी पर लौटता देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

बता दें कि आमिर अली (Aamir Ali) और संजीदा शेख का तलाक हो गया है, लेकिन इन दिनों उनका नाम शमिता शेट्टी के साथ जुड़ रहा है। उन्हें लेकर यह भी खबर थी कि वह एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। लेकिन खुद आमिर अली ने ही बताया कि वह और शमिता शेट्टी केवल अच्छे दोस्त हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article