टीवी मसाला

मां-बाप के तलाक से डरीं Reem Shaikh? दूसरे धर्म के लड़के से प्यार-शादी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'गालियां पड़ेगी'

Reem Shaikh On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस रीम शेख एक पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौके पर रीम शेख ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वह दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी नहीं करेंगी। रीम के बयान वायरल हो गया।

Image

reem shaikh (Photo Credit- Instagram)

Reem Shaikh On Interfaith Marriage: रीम शेख ने महज 23 साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम बना लिया है। रीम आज के समय में सोशल मीडिया की जान हैं और वह अपने लाखों फॉलोअर्स के दिलों पर राज करती हैं। रीम की एक-एक फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं लेकिन इस बार रीम शेख ने अपने फैंस को हैरान कर दिया है। रीम शेख (Reem Shaikh) ने इंटरफेथ शादी पर शॉकिंग बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह किसी दूसरे धर्म के लड़के से प्यार और शादी दोनों ही नहीं सोच सकती हैं। लाफ्टर शेफ 3 (laughter chefs 3) की एक्ट्रेस रीम ने ये भी दावा किया कि वह अपने इस बयान की वजह से ट्रोल भी हो सकती हैं। इसका कारण भी रीम ने बताया है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण को चांटे पर चांटे जड़ेगी तुलसी, अंश के बेटे को देख डर से कांप जाएगा शरीर)

रीम शेख ने दूसरे धर्म के लड़के से शादी पर दिया बड़ा बयान

रीम शेख (Reem Shaikh) हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौके पर रीम ने अपनी शादी पर खुलकर बात की। रीम ने ये भी बताया कि वह पांच वक्त की नमाजी हैं। इस पॉडकास्ट में रीम से पूछा गया कि आपके परिवार में एक इंटरफेथ मैरिज हुई है। मान लो तुम्हें दूसरे फेथ के लड़के से प्यार हो गया। तो क्या इससे तुम्हारी जिंदगी में कोई परेशानी होगी या नहीं? शार्दुल के इस बयान पर रीम ने शॉकिंग बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक इंसान पर निर्भर करता है। मैं बहुत ही धार्मिक हूं और शायद ये बात लोगों को पता भी नहीं है कि मैं पांच वक्त की नमाजी हूं। मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि मैं पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं। (ये भी पढ़ें: 'मैंने दीपिका का तलाक और शोएब संग रिश्ता...', जयति भाटिया ने किया Dipika Kakar के नाजुक दिनों का खुलासा)
reem shaikh

reem shaikh (Photo credit- instagram)

    काफी धार्मिक हैं रीम शेख

    रीम शेख ने आगे कहा कि जब रजमान आते हैं तो अब मैंने रोजा रखने शुरू कर दिए हैं। मैंने हाल ही में रोजा रखे थे। मेरी लाइफ में जब भी कुछ उथल-पुथल होती है तो मैं सबसे पहले खुदा के पास जाती हूं और दुआ मांगती हूं। मैं उस इंसान के साथ नहीं रह पाऊंगी जो मेरे धर्म को विश्वास नहीं करता या उसे फॉलो नहीं करता। मुझसे ये हो ही नहीं पाएगा। हां.. इसके लिए मुझे बहुत गालियां पड़ सकती हैं।

    रीम के माता-पिता का हुआ तलाक

    इससे पहले रीम शेख ने अपने एक पॉडकास्ट में बताया था कि उनके मां और पापा का तलाक हो चुका है और उनका पूरा बचपन मां और पापा की लड़ाइयों के बीच बीता है। इसी वजह से गुस्सा और डर उनके मन में बैठा हुआ है। वह घर में बहुत ज्यादा हिंसा देख चुकी है। उनके अंदर इतनी हिम्मत भी नहीं बची थी कि किसी से बात भी कर सकें। रीम की मां एक हिंदू परिवार से हूं और पिता मुस्लिम हैं। हालांकि, आज के समय में रीम की मां अपनी दूसरी शादी में खुश हैं और इस शादी से उनकी एक बेटी भी हैं। रीम का अपनी सौतेली बहन के साथ अच्छा बॉन्ड हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article