टीवी मसाला

Reem Shaikh के हाथ महीनों बाद लगा नया शो, Jennifer Winget और करण वाही संग आएंगी नजर

Reem Shaikh Enters In Jennifer Winget Karan Wahi Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण वाही सालों बाद किसी शो में नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि उनके इस शो में अब रीम शेख की भी एंट्री हुई है, जो दोनों की लव स्टोरी में अहम किरदार अदा करेंगी।

Image

जेनिफर विंगेट और करण वाही के शो में हुई रीम शेख की एंट्री

Reem Shaikh Enters In Jennifer Winget Karan Wahi Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 'दिल मिल गए' के सालों बाद एक्टर करण वाही संग नजर आने वाली हैं। दोनों एक वेब शो के लिए साथ आए हैं, जिसे देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। खास बात तो यह है कि इस शो की कास्ट में अब रीम शेख का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, रीम शेख (Reem Shaikh), जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ उनके अपकमिंग शो में अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) का अपकमिंग शो एक प्रेम कहानी पर आधारित होगा। वहीं रीम शेख शो में जेनिफर विंगेट की बहन का रोल अदा करती दिखाई देंगी। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि रीम शेख जल्द ही जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ इसकी शूटिंग भी शुरू करती नजर आएंगी।

रीम शेख (Reem Shaikh) के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में उनसे सवाल करने की भी कोशिश की गई। ऐसे में उनके पापा ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "जी हां, वो जेनिफर विंगेट और करण वाही के साथ अपकमिंग शो कर रही हैं। और हम सब इस बात से काफी ज्यादा खुश हैं।" बता दें कि अभी तक जेनिफर और करण वाही के इस शो का नाम सामने नहीं आया है।

आखिरी बार 'तेरे इश्क में घायल' में दिखी थीं रीम शेख

बता दें की टीवी एक्ट्रेस रीम शेख (Reem Shaikh) को आखिरी बार कलर्स के 'तेरे इश्क में घायल' में देखा गया था, जो कि 'वैंपायर डायरीज' पर आधारित था। हालांकि इस शो को लोगों से खासा प्यार नहीं मिला और इसे जल्द ही बंद भी करना पड़ा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article