टीवी मसाला

Naagin 9: एकता कपूर की नई नागिन बनेंगी Farrhana Bhatt, अफवाहों के बीच बताया सच

Farrhana Bhatt On Naagin 9: एकता कपूर के पॉपुलर शो 'नागिन 9' से फरहाना भट्ट का नाम जुड़ रहा था। लेकिन अब इस मामले पर खुद फरहाना भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Naagin 9 पर फरहाना भट्ट ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Farrhana Bhatt On Naagin 9: एकता कपूर के पॉपुलर शो 'नागिन' ने हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। नागिन ने अपने हर सीजन के साथ टीवी की दुनिया में धमाल मचाया है। शो की टीआरपी भी टॉप पर रही है। जहां बीते साल 'नागिन 7' से प्रियंका चाहर चौधरी लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गई थीं। वहीं अब नागिन का अगला सीजन भी धूम मचाने के लिए तैयार है। लेकिन एकता कपूर ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि इस बार वह एक सीजन स्किप करेंगी और सीधा 'नागिन 9' लेकर आएंगी, क्योंकि 8 लकी नंबर नहीं है। इसके अलावा एकता कपूर के 'नागिन' से फरहाना भट्ट का नाम जुड़ रहा था। खबरों की मानें तो फरहाना भट्ट शो में बतौर नागिन नजर आने वाली थीं। लेकिन अब इस मामले पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पढ़ाई में ऐसा रहा कंटेस्टेंट्स का हाल, अरिश्फा सहित इन तीन ने नहीं देखी कॉलेज की शक्ल!

फरहाना भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इस बात से पर्दा उठाया कि वह 'नागिन 9' का हिस्सा नहीं बन रही हैं। फरहाना भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मैं बस यह साफ करना चाहती हूं कि नागिन का हिस्सा बनने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ कर दूं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़ी नहीं हूं। हालांकि, नागिन की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और इस नई शुरुआत के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 4: 'शो वापस आ रहा है...'- 'लाफ्टर शेफ्स' की होगी धाकड़ वापसी, Aly Goni ने दिया हिंट

    Farrhana Bhatt ने 'Naagin 9' पर चुप्पी तोड़ी

    Farrhana Bhatt ने 'Naagin 9' पर चुप्पी तोड़ी

    फरहाना भट्ट ने स्टोरी में आगे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "मैं भी जल्द ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ खास अपडेट आप सभी के साथ साझा करने वाली हूं। आप सभी के प्यार और दिलचस्पी के लिए शुक्रिया। तब तक जुड़े रहिए।" बता दें कि फरहाना भट्ट पहले भी कई बार साफ कर चुकी हैं कि वह टीवी सीरियल्स नहीं करना चाहती हैं। आखिरी बार फरहाना को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया, जहां वह रनरअप रहीं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article