Bigg Boss Ott 2 Puneet Superstar: कॉमेडियन और सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत कुमार खुद को पुनीत सुपरस्टार कहते हैं। पुनीत सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। पुनीत की हरकतों को देखते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था। पुनीत ने एक ही दिन में घरवालों के साथ- साथ बिग बॉस के नाक में दम कर दिया था।
बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून को जिओ सिनेमा पर ऑन एयर हुआ था। शो में अकांक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी, अविनाश सचदेवा, मनीषा रानी, पूजा भट्ट समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। पुनीत के निकलने से यूजर्स को झटका लगा था।
पुनीत ने घर से बाहर निकलते ही बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन को कीड़ा मकोड़ा कह दिया था। इतना ही नहीं सलमान खान की लव लाइफ के बारे में काफी गलत बातें की। उनके इंस्टाग्राम पर 300 k से 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। पुनीत का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुनीत का डांस देख यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो में पुनीत शाहरुख खान की फिल्म का गाना सूरज हुआ मद्धम पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुनीत ब्लैक कलर की ब्रा और साड़ी में नजर आ रहे हैं। पुनीत के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पुनीता भाभी वापस आ गई है। दूसरे यूजर ने लिखा, पुनीत के अंदर दीपक कलाल की आत्मा आ गई है। तीसरे यूजर ने लिखा, तुम तो मनीषा रानी की भी नानी निकली।
शो से बाहर होने के बाद पुनीत ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं उनके सामने बहुत ही नर्वस था इसीलिए मैंने कुछ नहीं कहा था। मैं प्यार के मामले में सलमान भाई को फॉलो कर रहा हूं। उन्होंने भी शादी नहीं की है। मैं भी अभी तक सिंगल हूं।
