टीवी मसाला

Pranali Rathod को फिर से हुई मोहब्बत, भूलीं Harshad Chopra से मिला दर्द

Pranali confirms relationship with Aashay: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा प्रणाली राठौड़ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिससे फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें फिर से मोहब्बत हो गई है। प्रणाली राठौर की तस्वीर देखने के बाद फैंस ये कह रहे हैं कि वो एक्टर आशय मिश्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Image

Image Source: TNN

Pranali confirms relationship with Aashay: ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोगों के बीच मशहूर होने वाली अदाकारा प्रणाली राठौड़ ने अपने ताजा पोस्ट से लोगों को चौंका दिया है। प्रणाली राठौड़ ने अपने को-स्टार आशय मिश्रा के साथ क्यूट सा पोस्ट किया है,जो फैंस के बीच चर्चा में है। इन दोनों ने दुर्गा- अटूट प्रेम कहानी में साथ काम किया था, जिसके दौरान ये करीब आए थे। इस शो से ही इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों में प्यार हो गया था। लोगों के बीच में इनके प्यार को लेकर काफी बातें हुई थीं लेकिन इन्होंने कभी भी कुछ नहीं कहा लेकिन प्रणाली के ताजा पोस्ट ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। (इसे भी पढ़ें: अनुराग डोभाल पर भाई कलम के आरोपों का मैनेजर ने दिया तगड़ा जवाब, बोले- '9 महीने प्रेग्नेंट रितिका हमारी प्रायोरिटी')

प्रणाली राठौड़ ने लगाई आशय मिश्रा के साथ रिलेशनशिप पर मुहर

Harshad

Harshad

प्रणाली राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कोलाज पिक्चर पोस्ट की है, जिसमें वो समुंदर किनारे एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। इस कोलाज पिक्चर में दो जगह आशय नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रणाली ने लिखा है कि वो इस वक्त सबसे ज्यादा खुश है और आशय को टैग भी किया है। फैंस ये तस्वीर देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं ना कहीं प्रणाली ने आशय के साथ अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। (इसे भी पढ़ें: The 50: अरबाज पटेल के साथ निक्की तंबोली ने क्यों नहीं छोड़ा शो, बॉयफ्रेंड को दिया धोखा? बताई असली वजह)

आशय से पहले हर्षद चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं प्रणाली राठौड़

Harshad Pranali

Harshad Pranali

अदाकारा प्रणाली राठौड़ को टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोगों के बीच पहचान मिली थी। इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात हर्षद चोपड़ा से हुई थी। बताया जाता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान ही दोनों में प्यार हुआ, जो कुछ वक्त तक चला लेकिन जल्द ही इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। हर्षद चोपड़ा से ब्रेकअप होने के बाद प्रणाली राठौड़ ने पहली दफा इस तरह से अपने इश्क का ऐलान किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article