टीवी मसाला

अनुराग डोभाल पर भाई कलम के आरोपों का मैनेजर ने दिया तगड़ा जवाब, बोले- '9 महीने प्रेग्नेंट रितिका हमारी प्रायोरिटी'

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 11, 2026, 03:25 PM IST

Anurag Dobhal Manager React On Kalam Ink: अनुराग डोभाल का उनके परिवार के साथ विवाद चल रहा है. अनुराग ने परिवार पर कई आरोप लगाए, जिसके बाद उनके भाई कलम इंक ने रिएक्ट किया. अब कलम के वीडियो पर अनुराग डोभाल के मैनेजर ने रिएक्ट किया है.

Image

Instagram - Photo Credit

Anurag Dobhal Manager On Kalam Ink: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी विवादों में चल रही है. अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अनुराग का भाई अतुल डोभाल यानी कलम इंक ने जवाब दिया है. कलम ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बाबू भैया की तरफ से जितने भी केस किए गए थे वो सब वापिस हो गए हैं क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं था. अब कलम के वीडियो का जवाब सामने आ गया है. अनुराग डोभाल की तरफ से उनके मैनेजर ने जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अनुराग का हेल्थ अपडेट और रितिका की प्रेग्नेंसी के बारे में बात की है.

अनुराग डोभाल के मैनेजर का जवाब

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के मैनेजर रोहित पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर कलाम इंक के लेटेस्ट वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की है. उन्होंने लिखा, 'ऑफिशियल स्टेटमेंट, इस समय पर हमारी प्रायोरिटी अनुराग की हेल्थ और रिकवरी है और रितिका भाभी की सेहत है, जो 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं. हम अभी किसी भी वीडियो या बयान पर कमेंट नहीं करेंगे, जब तक सही समय नहीं आ जाता. अनुराग डोभाल को ठीक होने दो और तभी कोई बयान जारी करेंगे.'

anurag

Instagram - Photo Credit

अनुराग डोभाल का विवाद

बता दें कि अनुराग डोभाल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. उन्होंने पहले वीडियो बनाकर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें संपत्ति हड़पना भी शामिल है. इस वीडियो को बाद अनुराग के पिता ने उन्हें परिवार से अधिकारिक तौर पर अलग कर दिया, लेकिन ये बवाल यहां शांत नहीं हुआ. अनुराग ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना भयंकर एक्सीडेंट किया, जिसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं. पहले उनकी हालत सीरियस बनी हुई थी लेकिन अब वह रिकवर हो रहे हैं, दूसरी ओर रितिका भी अनुराग की जिंदगी में लौट आई हैं. अनुराग ने ही खुलासा किया था कि रितिका उनकी लाइफ से जा चुकी हैं लेकिन अस्पताल में रितिका को देखा गया है. एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें अनुराग का ध्यान रितिका रखती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद से ही फैंस खुश हैं.

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article