टीवी मसाला

नागिन 7 ने काटा 'पति पत्नी और पंगा' का स्क्रीन से पत्ता, लॉन्च से पहले एकता कपूर ने कस ली है कमर !

Pati Patni Aur Panga Off Air: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है और इसकि जगह 'नागिन 7' ने ली। एकता कपूर का अपकमिंग शो 'नागिन 7' इसकि जगह लेने वाला है। यहां पढ़िए इस खबर से जुड़ी पूरी अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Pati Patni Aur Panga Off Air: टीवी दुनिया में कई सीरियल इस साल लॉन्च होते हुए नजर आए लेकिन जिसका जनता ने सबसे ज्यादा इंतजार किया वो है 'नागिन'। मेकर्स ने अब तक सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़े कई टीजर लॉन्च किये ताकि जनता के बीच इसको लेकर उत्सुकता बढ़ती रहे। खबर है कि नागिन 7 ने कलर्स टीवी के एक शो का पत्ता काट अपनी जगह वहाँ बनाई। जी हाँ, चैनल ने नागिन 7 की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये बड़का कदम उठाया। ये शो को कोई और नहीं बल्कि 'पति पत्नी और पंगा' है लेकिन क्यूं जानिए इस रिपोर्ट में।

इसी साल अगस्त महीने में शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) छोटे परदे पर लॉन्च हुआ था जिसे मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट कर रहे थे। इस शो में एंटेरटेन्मेंट जगत की कई जोड़ियाँ के बॉन्ड का टेस्ट हुआ। अभी हाल ही में शो के दौरान एक्ट्रेस अविका गोर ने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। जब से ये शो लॉन्च हुआ इसको टीआरपी रेटिंग के बदले सिर्फ नाकामयाबी हाथ लगी। मेकर्स की लाखों-करोड़ों कोशिश के बाद भी ये शो जनता का ध्यान बटोरने में हार गया। गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इस पर हमेशा के लिए ताला लगाने का फैसला लिया। जी हाँ, पति पत्नी और पंगा जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है और चैनल इसकि जगज किसी और शो को देगा। ये शो कोई और नहीं बल्कि 'नागिन 7' है जिसके लॉन्च होने का इंतजार जनता बेसब्री से कर रही है। नागिन 7 की घोषणा अब तक कई टीजर शेयर कर जनता को मिली। ऐसे में अब 'पति पत्नी और पंगा' का स्क्रीन टाइम स्लॉट 'नागिन 7' को दिया जाएगा।

ऐसे में साफ हो गया है कि इसी साल के आखिरी महीनों में 'नागिन 7' (Naagin 7) परदे पर लॉन्च होगा। रुमर्स हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी इस बार एकता कपूर की नागिन बन जलवा बिखेरेंगी तो नागराज विवियन डिसेना बन सकते हैं। नमिक पॉल का नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहा है। नागिन 7 के लिए आप कितने उत्सुक हैं कमेन्ट कर हमें जरूर बताएं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article