टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga: हिना खान ने दिखाया रॉकी जायसवाल के फोन का वॉलपेपर, बोलीं 'रॉकी साथ में बूढ़े होने का सपना...'

Pati Patni Aur Panga: टीवी अदाकारा हिना खान इन दिनों पति पत्नी और पंगा की वजह से चर्चा में हैं। इस शो में वो रॉकी जायसवाल के साथ लोगों को एंटरटेन करती हैं। फिनाले एपिसोड की बात करें तो उसमें हिना ने रॉकी के फोन का वॉलपेपर दिखाकर सबको चौंका दिया है क्योंकि ये बेहद खास है।

Image

Image Source: Hina Khan

Pati Patni Aur Panga: जब आप किसी इंसान को सच्चे दिल से मोहब्बत करते हैं तो सारी दुनिया को वो नजर आता है। अब हिना खान और रॉकी जायसवाल को ही ले लीजिए। जिंदगी में आने वाली परेशानियों को इन दोनों ने जिस तरह से एक साथ झेला और हमेशा साथ रहे वो सबके लिए एक मिसाल है। पति पत्नी और पंगा जैसे शो में भी इन दोनों की जोड़ी ने सबका एंटरेटनमेंट किया है। पति पत्नी और पंगा के फिनाले एपिसोड में हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपने प्यार का ऐसा सबूत दिया है कि हर कोई इनकी नजर उतार रहा है।

असल में जोड़ियों के बीच में प्यार की बात हो रही थी तब हिना खान ने रॉकी जायसवाल का फोन लोगों को दिखाया, जिसमें रॉकी ने अपनी और हिना की एडिटिड बुढ़ापे की तस्वीर वॉलपेपर पर लगाई हुई थी। हिना ने ये तस्वीर दिखाते हुए लोगों को बताया कि रॉकी अभी से ये मेनीफेस्ट करते हैं कि दोनों सालों-साल एक साथ रहे हैं और साथ में इतना खूबसूरत फ्यूचर बिल्ट करें जिसका लोग सपना देखते हैं।

बताते चलें कि हिना खान को कुछ वक्त पहले कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी, जिस वक्त में वो बिल्कुल टूट गई थीं। इस दौरान हिना खान को रॉकी जायसवाल ने भरपूर सपोर्ट किया और हर दम उनके साथ रहे। रॉकी ने एक पल के लिए भी हिना को अकेला नहीं छोड़ा। रॉकी के प्यार और घरवालों के साथ का ही नतीजा था कि हिना जल्द ठीक हो पायीं और अब दोबारा टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई हैं। हिना खान और रॉकी जायसवाल का प्यार एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के लिए उदाहरण की तरह है क्योंकि वहां पर रिश्ते पत्तों की तरह टूट रहे हैं। वैसे आपको हिना खान और रॉकी जायसवाल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article