Parag Tyagi Holding Shefali Jariwala Ashes: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए देहांत से फैंस तो क्या टीवी सेलेब्स भी नहीं उभर पा रहे। टीवी दुनिया में एक्ट्रेस की मौत से सनाटा सा पसर गया है। शेफाली के चाहने वाले और परिवार टूट कर बिखर गया है। 28 जून को शेफाली ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। पोस्टपार्टम के बाद कल शेफाली का अंतिम संस्कार हुआ था जिसमें टीवी सेलेब्स और फैंस भी मौजूद नजर आए। अब हाल ही में पराग त्यागी को शमशान घाट के बाहर स्पॉट किया जहां उनके साथ में शेफाली की अस्थियों को ले जाते हुए देखा।
कल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया था। शेफाली के जाने से सभी को एक बड़ा झटका लगा है। अब हाल ही में पराग त्यागी (Parag Tyagi) को शेफाली की आस्थियाँ लेकर शमशान घाट के बाहर देखा गया। इस दौरान पति पराग ने शेफाली की अस्थियों को अपने सीने से लगाया हुआ था और बुरी तरह रो रहे थे। शेफाली के निधन से टूट पराग के आँसू बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। शेफाली से पराग अब हमेशा हमेशा के लिए दूर चली गई है। पराग को टूटा हुआ देख फैंस की भी आँखें नम हो गईं।
कल अंतिम संस्कार के बाद पराग ने मीडिया के सामने कहा था कि उनकी परी यानी शेफाली के लिए सब दुआ करें। रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली की मृत्यु कार्डियक एरेस्ट से हुई है। 42 साल की शेफाली जरीवाला घर घर कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर थी। साल 2014 में शेफाली और पराग ने सात फेरे लिए थे।
