टीवी मसाला

साजिद खान से जुड़ा इस TV हसीना ने किया घिनौना खुलासा, कहा 'कपड़े उतारकर लॉन्जरी में बैठो...'

Navina Bole Allegation on Sajid Khan: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस नवीना बोले ने साजिद खान को लेकर एक ऐसा खुलासा जिसे सुन सभी हक्के बक्के रह गए। एक इंटरव्यू के दौरान नवीना ने बताया कि कैसे साजिद खान ने उन्हे घर बुलाकर कपड़े उतारने को कहा था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Navina Bole Allegation on Sajid Khan

Navina Bole Allegation on Sajid Khan: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। टीवी सीरियल 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नवीना बोले ने साजिद से जुड़ा एक घिनौना खुलासा किया। ये वही नवीना बोले हैं जिनका हाल ही में अपने पति से तलाक हुआ है। साजिद खान को लेकर इस खुलासे को सुन सभी सन्न रह गए हैं। बदसलूकी के सालों बाद एक्ट्रेस ने जमाने के आगे आकार अपनी आपबीती सुनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए नवीना का साजिद से जुड़ा चौंका देने वाला खुलासा।

सुभोजित घोष संग दिए इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले (Navina Bole) ने खुलासा किया कि साजिद खान (Sajid Khan) ने उन्हे घर बुलाकर कपड़े उतारकर लॉन्जरी में बैठने को कहा था। नवीना कहती हैं 'जब साजिद खान हे बेबी पर काम कर रहे थे तो मुझे कॉल आया जिसे देख मैं काफी उत्साहित हो गई थी। इसके बाद साजिद ने मुझसे कहा कि तुम ये कपड़े उतारकर लॉन्जरी में क्यूँ नहीं बैठती क्यूंकी मैं तुम्हें देखना चाहता हूं कितनी कंफर्टेबल हो। ये बात तब साल 2004 या 2006 की है जब मैं ग्लैडरैग्स किया था।' इसी के साथ नवीना ने ये भी बताया कि वो इस दौरान अपने साथ किसी को साथ लेकर गईं थी जो घर के नीचे एक्ट्रेस का इंतजार कर रहा था।

इश्कबाज एक्ट्रेस को साजिद खान इसके बाद 50 कॉल भी किए थे कि वो आ क्यूँ नहीं रही और कहाँ पहुंची। दर्दनाक मंजर के दौरान नवीना ने साजिद को उसक सामने कपड़े उतारने से मना भी किया था। जैसे तैसे वो डायरेक्टर के घर से बाहर निकली थीं। ऐसा पहली बार नहीं है 'मी टू' मूवमेंट के दौरान भी एक महिला ने साजिद पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article