टीवी पर रियलिटी शोज को लेकर ऑडियंस काफी एक्साइटेड रहती हैं। इन दिनों डांस रियलिटी शो नच बलिए 10 (Nach Baliya 10) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में कपल्स अपने पार्टनर्स के साथ हिस्सा लेंगे। मेकर्स शो के लिए पॉपुलर सेलेब्स को कास्ट करने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। इस बार के नच बलिए 10 में थोड़ा सा ट्विस्ट है। शो में एक्स कप्लस भी हिस्सा लेंगे। शो को सलमान खान (Salman Khan) प्रोड्यूस कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मेकर्स शो पर दमदार कप्लस को लेकर आए हैं जिनकी केमिस्ट्री के साथ- साथ डांसिंग सिक्लस भी पसंद आए।
मेकर्स ने नच बलिए 10 के लिए श्रीजिता डे (Sreejita De) और उनके मंगेतर माइकल को अप्रोच किया है। कपल की इस शो को लेकर बातचीत चल रही है। कुछ भी अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। श्रीजिता हाल ही में बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थी। लेकिन एक्ट्रेस कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई।
नच बलिए में मंगेतर संग कदम मिलाएंगी श्रीजिता
श्रीजिता और उनके मंगेतर की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। श्रीजिता जल्द अपने मंगेतर माइकल से शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पार्टनर के साथ नजर आती हैं। श्रीजिता और माइकल को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
नच बलिए 9 काफी सेक्सफुल सीजन रहा था। उस सीजन को प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने जीता था। नच बलिए 9 को रवीना टंडन और अहमद खान ने जज किया था। नच बलिए 10 को लेकर प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। नए सीजन को रेमो डिसूजा, फराह खान और मलाइका अरोड़ा जज करेंगे। ये वाली सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। वहीं, शो के बाकी पॉपुलर कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना है। दोनों अपने रियल लाइफ पार्टनर्स के साथ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विक्की जैन और अंकिता लोखंड़े का नाम सामने आया है।
