Naagin 7 Release Date: कलर्स टीवी का फेमस सुपर नैचुरल शो 'नागिन 7' जल्द ही छोटे परदे पर लौटने वाला है। इस सीजन नागिन टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बनी है। एकता कपूर ने अपने शो की कमान प्रियंका को देकर एक बड़ा दांव खेला है। सभी को बस इसी का इंतजार है कि शो कब रिलीज होगा, उन्हे प्रियंका का नागिन अवतार कब देखने मिलेगा? इस बीच उड़ती उड़ती खबर सामने आई है जो 'नागिन 7' फैंस के लिए अच्छी नहीं है। खबर ये है कि नागिन 7 के फैंस को शो का पहला एपिसोड देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
जी हाँ, टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार 'नागिन 7' (Naagin 7) की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है जिसका कारण है सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) । शो के मेकर्स चाहते थे की 'नागिन 7' का प्रीमियर नवंबर के आखरी या दिसंबर पहले हफ्ते में हो। हालांकि अब 'बिग बॉस 19' का फिनाले भी अब सिर पर है जिसके चलते मेकर्स ने 'नागिन 7' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया। प्रोडक्शन हाउस और चैनल नहीं चाहता की टीवी के दो बडे शोज का आपस में टक्कर हो। सूत्रों के मुताबिक 'नागिन 7' का लॉन्च काफी धमाकेदार होने वाला है जिसके लिए सेट पर तैयारियाँ जोरों-शोरों पर है। सोशल मीडिया पर 'नागिन 7' के सेट की तस्वीर भी लीक हुई हैं। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इस सुपर नैचुरल शो के लिए काफी खर्चा किया है। अभी तक शो की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की खबर पर मेकर्स का कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
इसी महीने 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में एकता कपूर ने 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस से पर्दा उठाया था। रुमर्स हैं कि शो में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस नमिक पॉल फरमाएंगे। ये वही नमिक पॉल हैं जिन्हे आखरी बार सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में देखा गया था। एकता कपूर के सीरियल में कई नई चेहरे देखने को मिल सकते हैं जिनकी डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या 'नागिन' सीजन 7 अपना जलवा बिखेर पाएगा या नहीं।
