टीवी मसाला

Naagin 7: गिरती TRP के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के शो पर लगेगा ताला? असली वजह जान चौंक जाएंगे आप

Naagin 7 Off Air: एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन 7 विवादों में है। शो की टीआरपी तेजी से गिर रही है और अब कहा जा रहा है कि ये सीरियल बंद होने वाली है. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

Image

google- photo credit

Naagin 7 Off Air Report: एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन 7 धमाके के साथ शुरू हुआ था। एकता कपूर ने अपने नागिन 7 का जमकर प्रमोशन किया। इतना ही नहीं, शो में लीड रोल निभाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी भी अपने नागिन अवतार से फैंस को इंप्रेस करने लगी थीं। इतना ही नहीं, नागिन 7 ने पहले हफ्ते ही टीआरपी में पहला स्थान हासिल कर लिया था, लेकिन अब शो की हालत काफी ज्यादा खराब है और कहा जा रहा है कि नागिन 7 बंद होने वाला है। इसकी वजह से सिर्फ टीआरपी नहीं है। आइए आपको असल वजह बताते हैं।

गिर रही है शो की टीआरपी

नागिन 7 (Naagin 7) अपने पहले दिन से लाइमलाइट बटोर रहा है। फैंस हर एक सीन पर नजर बनाए बैठे हैं और फैंस की एक्साइटमेंट को देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि नागिन 7 लंबे समय तक टीआरपी पर राज करने वाला है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो की कमजोर पड़ रही कहानी और ज्यादा इस्तेमाल हो रहा एआई की वजह से टीआरपी गिर रही है। फैंस को शो में ज्यादा एआई का इस्तेमाल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। नागिन 7 की टीआरपी दूसरे हफ्ते से ही गिरने लगी थी और अब वह टॉप 10 से भी बाहर हो गया है।
naagin (1)

twitter- photo credit

    बिग बजट बना सिरदर्दी

    टीआरपी के अलावा नागिन 7 के बंद होने की दूसरी वजह बजट है। एकता कपूर इस शो को मोटे बजट के साथ बना रही हैं, जिस वजह से शो संकट में फंस गया है। शो पर पानी की तरह पैसा बहाने की वजह से अब वित्तिय संकट भी आ गया है और इसी वजह से कम टीआरपी के बीच बडे़ बजट के सीरियल को चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। इसी वजह से नागिन 7 का प्रोजेक्ट को बंद करने पर विचार चल रहा है। हालांकि, अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। मेकर्स की तरफ से एक बार भी शो के ऑफ होने का अपडेट नहीं आया है।
    naagin (2)

    twitter- photo credit

    नागिन 7 कास्टिंग

    बता दें कि सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नमिक पॉल लीड रोल निभा रहे हैं। इस शो में कनिका मान और जैन इबाद खान भी अहम रोल निभा रहे हैं। प्रियंका नागिन हैं तो जैद शो में ड्रेगन के अवतार में आए हैं।

    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article