टीवी मसाला

'इमेज खराब मत करो', समर्थ जुरेल के सपोर्ट में उतरे अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर संग बताया एक्टर का रिश्ता

Arjun Bijlani Support Sumarth Jurel: बीते दिनों समर्थ जुरैल और जन्नत जुबैर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने समर्थ जुरैल को ट्रोल किया। अब समर्थ जुरैल के सपोर्ट में अर्जुन बिजलानी आए हैं।

Image

viral bhayani- photo crdit

Arjun Bijlani Support Sumarth Jurel: लाफ्टर शेफ टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक बन गया है। इस शो में टीवी की कई कलाकार एक साथ नजर आते हैं। इस शो के मंच पर भारती सिंह के अलावा कई टीवी स्टार्स कीु तस्वीरें और वीडियोज सामने आती हैं। यहां पर स्टार्स अपनी रील बनाकर भी भेजते हैं लेकिन समर्थ जुरेल अपनी एक वीडियो की वजह से काफी ट्रोल हुए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह जन्नत जुबैर संग दिखे। इस वीडियो में समर्थ की जन्नत संग हरकत को घटिया कहा गया। वह वीडियो की वजह से खूब ट्रोल हुए। अब समर्थ के सपोर्ट में अर्जुन बिजलानी आए हैं। अर्जुन बिजलानी ने एक पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन बिजलानी ने समर्थ जुरेल का किया सपोर्ट

अर्जुन बिजलानी ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने समर्थ जुरेल का सपोर्ट करते हुए उनका जन्नत जुबैर संग रिश्ता बताया। अर्जुन बिजलानी ने समर्थ जुरेल की ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ओके, तो सबसे पहले समर्थ और जन्नत अच्छे दोस्त हैं। सेकंड वो बिल्कुल भी अनकम्फर्टेबल नहीं होती है समर्थ के आसपास होने से। तो प्लीज समर्थ की छवि खराब मत कीजिए। वो अच्छा इंसान है और हां शो एंजॉय करते रहिए। आप लोगों के अटेंशन के लिए थैंक्यू।'
arjun (2)

twitter

समर्थ जुरेल ने ट्रोलिंग पर कही थी ये बात

अर्जुन बिजलानी से पहले खुद समर्थ जुरेल ने खुद की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर निगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के कमेंट्स होते हैं। मैं इन्हें सीरियसली नहीं लेता हूं। जिंदगी में इससे भी बड़ी और कई चीजें हैं। ये छोटी परेशानिया हैं। मुझे लगता है कि इन्हें इग्नोर करना चाहिए।
arjun (1)

viral bhayani- photo credit

कब का था समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर का वीडियो

बता दें कि समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर का वीडियो लाफ्टर शेफ के ईद वाले स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के वक्त सामने आया था। उस वीडियो में सभी स्टार्स के बीच में समर्थ और जन्नत भी बैठे थे। इस मौके पर समर्थ ईशा को टीज करते हुए दिखे थे, जिस वजह से लोग भड़क गए। समर्थ का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया था।
Kavita
कविता author

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

End of Article