टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना के हाथ में मिहिर का नाम लिखेगी तुलसी, मेहंदी सेरेमनी में होगा तमाशा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और नोइना की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं और उसमें भी नोइना अलग-अलग डिमांड तुलसी से कर रही है. मेहंदी सेरेमनी में भी अब नया तमाशा होगा।

Image

Twitter- Photo Credit

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में शांतिनिकेतन में नोइना और मिहिर की शादी की रस्में चल रही है। नोइना को ब्लक कैंसर है और तुलसी नोइना की आखिरी इच्छा पूरी करने में लगी है, जो मिहिर से शादी करना है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि मिहिर तुलसी से शादी की रस्मों को सिंपल रखने के लिए कहता है और फिर तुलसी भी परिवार के लोगों को अल्टीमेटम दे देती है कि उसे इस शादी में कोई ड्रामा नहीं चाहिए। अब नए एपिसोड में और भी सारे ड्रामे होंगे।

नोइना लगवाएगी तुलसी से मेहंदी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर और नोइना की शादी की रस्में एक-एक करके आगे बढ़ती है और फिर बारी मेहंदी सेरेमनी की आती है, जिसमें तुलसी भी आती है। नोइना को मेहंदी लग रही होती है और परिवार के सभी लोग वहां पर खड़े होते हैं। मिहिर भी वहीं होता है और तब ही नोइना मिहिर का नाम हाथ पर लिखवाने के लिए मना करती है और तब तुलसी कहती है कि वो मिहिर का नाम हाथ पर लिखवा सकती है, उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। तब नोइना तुलसी को एक औरत का दर्द बताती है, जो उसे भी महसूस होता है लेकिन ड्रामा तो तब होता है जब तुलसी के कहने पर नोइना हाथ में मिहिर का नाम लिखवान के लिए मान जाती है, लेकिन तुलसी से ही डिमांड करती है कि वो उसके हाथ पर मिहिर का नाम लिखे। तुलसी ऐसा करती भी है।
kyunki (2)

twitter- photo credit

    नोइना की नई डिमांड

    अब नोइना नई डिमांड करेगी। नोइना शादी होने से पहले तुलसी से उसकी आखिरी ख्वाहिश बताएगी। वह तुलसी से कहती है कि वह चाहती है कि उसका और मिहिर का गठबंधन वो बांधे। ये बात सुनकर तुलसी हैरान रह जाती है। नोइना ये बात तब बोलती है जब तुलसी अकेले बैठी होती है। ऐसे में नोइना की नई डिमांड पर कोई सवाल भी उठा पाता है। अब देखना होगा कि नोइना और मिहिर की शादी में आगे क्या क्या होता है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article