Priyanka Chahar Chaudhary Worked For 36 Hours For Naagin 7: टीवी सीरियल नागिन 7 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. ये शो जब शुरू हुआ था तो पहले हफ्ते ही टीआरपी में छा गया था लेकिन अब जैसे जैसे शो की कहानी आगे बढ़ रही है वैसे वैसे टीआरपी भी गिर रही है. ऐसे में एकता कपूर अपने इस सुपरनैचुरल पावर से भरे सीरियल में ढेर सारे ट्विस्ट लाने वाली हैं और इसके लिए कलाकारों को भी काफी ज्यादा काम करना पड़ रहा है. शो में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल निभा रही हैं और अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें शो में घंटों तक काम करना पड़ रहा है.
प्रियंका चाहर चौधरी ने किया 36 घंटे लगातार काम
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) नागिन 7 (Naagin 7) में अनंतकुल की नागरानी अनंता का रोल निभा रही हैं. वह इस सेट से जुड़ी छोटी छोटी झलकियां दिखाती रहती हैं लेकिन अब प्रियंका चाहर चौधरी ने शो पर चल रही शूटिंग के शेड्यूल के बारे में बताया है. एक्ट्रेस को सेट पर 36 घंटे तक लगातार काम करना पड़ रहा है. टेली चक्कर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन 7 के सेट पर 36 घंटे की बेहद ही चुनौतीपूर्ण शूटिंग पूरी की है, जिसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति मिली है. इस शेड्यूल में प्रियंका को ज्यादा ब्रेक भी नहीं मिला है. दिलचस्प बात है कि ये प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इस शेड्यूल को बिना किसी परेशानी के पूरा किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है.
शो में हो चुकी है ड्रैगन की एंट्री
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी सीरियल नागिन का रोल निभा रही हैं और उनके अपोजिट नमिक पॉल नजर आ रहे हैं. इस शो में कनिका मान भी हैं, जो सीरियल में सेकंड लीड एक्ट्रेस हैं और अब कहानी में ड्रैगन की एंट्री भी हो गई है. नागिन 7 में जैद इमाद खान ने धांसू एंट्री ली है. दावा है कि जैद इमाद खान इस शो में ड्रैगन का रोल निभाने वाले हैं और इसी वजह से सीरियल में प्रियंका और जैद का जल्द ही टकराव देखने के लिए मिलेगा.
