टीवी मसाला

Naagin 7: नागिन अनंता संग मिलकर ड्रैगन को पाताल में गाड़ेगी विषाखा, शो में होगी Anita Hassanandani की एंट्री?

Anita hassanandani In Naagin 7: एकता कपूर के शो नागिन 7 में नया धमाका होगा। शो में विषाखा की एंट्री होगी। दावा है कि शो में अनिता हस्सनंदनी आने वाली है। सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीरें भी आई हैं।

Image

anita hassanandani in naagin 7 (Instagram- photo credit)

Anita hassanandani In Naagin 7: एकता कपूर के पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन 7 में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हर वीकेंड पर नया ड्रामा करवाते हैं। अब तक नागिन ड्रैगन से लड़ रही थी, लेकिन नागिन और ड्रैगन का रिश्ता जानकर फैंस हैरान रह गए हैं। शो में ड्रैगन राधिका है और राधिका अनंता की बड़ी बहन है, जो चंगिस्तानियों की वजह से ड्रैगन बन गई है। शो में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई के बीच कास्टिंग में कई बदलाव हो रहे हैं। नए नए कलाकार शो में आ रहे हैं, लेकिन अब नागिन 7 (Naagin 7) में एक और नागिन आ रही है। दावा है कि अनिता हस्सनंदनी (Anita hassanandani ) शो में धमाका करने आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बने Vivian Dsena, Rohit Shetty के सामने लगा देगा आग)

    नागिन 7 में होगी विषाखा की एंट्री, ड्रैगन का होगा खत्मा?

    अनिता हस्सनंदनी नागिन सीरीज का अहम हिस्सा रही हैं। वह नागिन के तीसरे सीजन में विषाखा के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह कई सीजन का हिस्सा रही थीं और अब दावा है कि विषाखा की एंट्री नागिन 7 में भी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिता हस्सनंदनी नागिन 7 में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर नागिन के एक फैन पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें अनिता विषाखा के लुक में दिख रही हैं और वह नागिन 7 की शूटिंग कर रही हैं। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि नागिन 7 में विषाखा आते ही धमाका कर देगी। इतना ही नहीं, इस पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि विषाखा भरनी की मां निकलेगी, जो नागिन अनंता की रक्षक है और उसके इंतकाम में उसका साथ दे रही है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: करण के घटिया झूठ का होगा पर्दाफाश, तुलसी के पैरों तले खिसकेगी जमीन)

    naagin 7

    priyanka chahar chaudhary in naagin 7 (photo credit)

    शो की कहानी

    नागिन 7 में अनंता राधिका के जाल में फंस गई है। राधिका अनंता को विश्वास दिला देती है कि वह बीमार है और अपने आखिरी पलों में आर्यमान के साथ रहना चाहती है। इसी वजह से अनंता आर्यमान को तलाक देने के लिए तैयार हो जाती है। दूसरी तरफ चंंगिस्तानियों की कैद में भरनी होती है। वह एक नागिन को पकड़ लेते हैं और उन्हें लगता है कि वही नागरानी है। दावा है कि भरनी को बचाने उसकी मां आएगी। विषाखा की एंट्री इसी मौके पर शो में होगी।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article