Khatron Ke Khiladi 15 First Contestant: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15 ) की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। रोहित शेट्टी शो का ऐलान कर चुके हैं। मेकर्स की तरफ से काफी पहले एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसके बाद से ही दूसरा कोई ऑफिशियल अपडेट शो के बारे में नहीं आया है। अब तक सिर्फ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो रहा था, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है, जो पहले बिग बॉस का हिस्सा रह चुका है और अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में धमाका करेगा। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: करण के घटिया झूठ का होगा पर्दाफाश, तुलसी के पैरों तले खिसकेगी जमीन)
कौन है शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट?
रोहित शेट्टी के शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी के लाडले यानी विवियन डीसेना हैं। विवियन बिग बॉस 18 में नजर आए थे और इसी शो में उन्हें टीवी का लाडला का टैग मिला था। बिग बॉस 18 में विवियन फर्स्ट रनर-अप रहे थे और अब वह एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रख रहे हैं। विवियन डीसेना खतरो के खिलाड़ी 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। दावा है कि विवियन ने खुद कंफर्म किया है कि वह शो में एंट्री करके धमाका कर देंगे, लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से पहले कंटेस्टेंट का कंफर्म नाम जारी नहीं किया गया है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मित्तल की एक चाल से जेल में सड़ेगी मायरा? बेटी के लिए गिड़गिड़ाएगी अभिरा)
Vivian Dsena in Khatron Ke Khiladi 15 (Photo Credit- Instagram)
