Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: करण के घटिया झूठ का होगा पर्दाफाश, तुलसी के पैरों तले खिसकेगी जमीन

​Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया ड्रामा होने वाला है। अब तुलसी के सामने करण के एक झूठ का पर्दाफाश हो गया है। इस वजह से अब वह नंदिनी को इंसाफ दिलाने में लग जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

Authored by: कविताUpdated Apr 24 2026, 09:34 IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होंगे ये बड़े ड्रामेImage Credit : Jiohotstar01 / 08

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होंगे ये बड़े ड्रामे

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 में एक के बाद एक हंगामे हो रहे हैं। सीरियल में तुलसी के सामने करण की दूसरी औरत के साथ फोटो आ गई है, जिसे देखकर तुलसी के होश उड़ गए हैं। गौतम तुलसी को वो फोटो भेजता है और अब शो में नया ड्रामा होगा। तुलसी के मन में बहुत सारे सवाल आएंगे। आइए आपको बताते हैं को अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

गौतम से बात करेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar02 / 08

गौतम से बात करेगी तुलसी

गौतम तुलसी को एक फोटो भेजता है, जो करण की दूसरी औरत के साथ होती है। तब वह तुलसी को बताता है कि कैसे उसने करण की बातें सुन ली थी और फिर उसने करण के पीछे जासूस लगा दिया था। तुलसी ये बात सुनकर हैरान रह जाती है और गौतम के बादमें बात करने का बोलकर फोन काट देती है।

करण की दूसरी पत्नी, तुलती के सामने आएगा झूठImage Credit : Jiohotstar03 / 08

करण की दूसरी पत्नी, तुलती के सामने आएगा झूठ

करण अपनी दूसरी पत्नी नीयती के साथ घर पहुंच जाता है। यहां पर उस औरत की तबीयत अचानक खराब हो जाती है और तब करण उसे संभालता है। इस मौके नीयती करण के बताती है कि उसका बेटा घर आ रहा है और उसे डिनर साथ में ही करना है। करण भी नीयती की बात मान लेता है। दूसरी तरफ तुलसी को करण की टेंशन होती है कि वह झूठ क्यों बोल रहा है।

नंदिनी से बात करेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar04 / 08

नंदिनी से बात करेगी तुलसी

तुलसी अपनी टेंशन में करण की बात नंदिनी से करने जाएगी। तब वह देख लेगी कि कैसे नंदिनी अकेले में बैठकर करण और अपनी फोटो देख रही है। इस मौके पर तुलसी भी उसे एक फोटो दिखाएगी, जो करण और नीयती की होती है। फोटो देखकर नंदिनी को होश उड़ जाते हैं।

करण के झूठ का पर्दाफाश करेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar05 / 08

करण के झूठ का पर्दाफाश करेगी तुलसी

अब तुलसी नंदिनी से वादा करेगी कि अगर करण ने कुछ गलत किया है या उसका किसी और औरत के साथ चक्कर होता है तो वह उसे इंसान दिलाकर रहेगी। वह करण का सच सबके सामने लाकर रखने की बात करेगी। इस मौके पर नंदिनी तुलसी पर सवाल जरूर उठाएगी, लेकिन तुलसी उसे शांत करवा देगी।

परी को शांत करेगा मिहिरImage Credit : Jiohotstar06 / 08

परी को शांत करेगा मिहिर

परी के साथ अजय के घर पर काफी गलत बर्ताव हुआ है और इस वजह से वह रूम में बैठकर काफी रोती है। तब मिहिर आकर उसे शांत करवाता है। मिहिर को वह सारी स्थिति की बारे में बताती है तो मिहिर अजय की फैमिली से बात करने का फैसला लेता है और तब परी उन्हें रोक देती है।

परी और आर्यन की शादी का बोलेगा मिलरImage Credit : Jiohotstar07 / 08

परी और आर्यन की शादी का बोलेगा मिलर

मिहिर इस मौके पर परी से उसकी शादी की बात करता है। वह उसे समझाता है कि उसकी बेटी को कभी न कभी बाप की जरूरत पड़ेगी और इसी वजह से परी को शादी वक्त रहते हुए कर लेनी चाहिए। वह आर्यन का नाम परी के आगे रखता है, जिस वजह से वह सोच में पड़ जाती है।

तुलसी को लगेगा झटकाImage Credit : Jiohotstar08 / 08

तुलसी को लगेगा झटका

मिहिर तुलसी से बात करता है और उसे बताता है कि उसने परी से शादी की बात कर ली। ये सुनकर तुलसी हैरान रह जाती है। दोनों की बात चल ही रही होती है कि घर से करण निकलता है। वह काफी जल्दी में होता है और तुलसी सब देख लेती है। तुलसी के दिमाग में फिर बहुत सारी बातें चलती हैं।

End of Photo Gallery