टीवी मसाला

Jiya Shankar के माथे को चूमता दिखा मिस्ट्रीमैन... Fukra Insaan फ्री-फोकट में हुए बदनाम

Jiya Shankar introduced her BF: अदाकारा जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्रीमैन के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे उनका बॉयफ्रेंड माना जा रहा है। ऐसी खबरें छायी हुई थीं कि जिया ने अभिषेक के साथ शादी कर ली है लेकिन वायरल तस्वीर के बाद ये कन्फर्म है कि जिया-अभिषेक के बीच रोमांटिक रिश्ता नहीं है।

Image

Image Source: Social Media

Jiya Shankar introduced her BF: बिग बॉस ओटीटी में अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जिया शंकर पिछले कुछ दिनों से लगातार इंगेजमेंट की खबरों के चलते चर्चा में थीं। ऐसा बताया जा रहा था कि वो फेमस यूट्यूबर अभिषेक मलहान AKA फुकरा इंसान के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने सगाई कर ली है। जिया शंकर ने इन अफवाहों को एक रोमांटिक पिक के साथ खत्म कर दिया है, जिसमें वो एक मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में ये मिस्ट्रीमैन जिया शंकर के माथे को चूमता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद ये साफ हो गया है कि अभिषेक, जिया के बॉयफ्रेंड नहीं हैं और न ही दोनों ने चोरी-चोरी सगाई की है। (इसे भी पढ़ें: Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी संग काम करने के एक्सपीरियंस को नमिक पॉल ने किया शेयर, बोले 'वो एक सुलझी हुई...')

कौन है जिया शंकर का मिस्ट्रीमैन

जिया शंकर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके बाद हर किसी के दिमाग में ये सवाल है कि आखिरकार ये मिस्ट्रीमैन है कौन जिसे ये खुशकिस्मती हासिल हुई है कि वो एक्ट्रेस के माथे को चूम सकता है? जिया ने तस्वीर के माध्यम से ये तो जानकारी नहीं दी है कि उनकी जिंदगी में कौन इंसान है, जिससे उन्हें प्यार है लेकिन उनके पोस्ट ने लोगों के बीच खलबली जरूर मचा दी है। जिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर में मिस्ट्रीमैन का चेहरा छुपा हुआ है, जिस कारण कोई भी इसे पहचान नहीं पा रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए जिया शंकर ने लिखा है, "चलिए झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ दें।" (इसे भी पढ़ें: Exclusive: शिल्पा शिंदे के बाद सौम्या टंडन बतौर अनीता करेंगी 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में वापसी! खुद बताया सच)

Jiya

Jiya

अभिषेक मलहान नहीं... अहान शेट्टी भी नहीं हैं मिस्ट्रीमैन

अभिषेक मलहान के साथ-साथ कुछ दिनों पहले जिया शंकर का नाम अहान शेट्टी के साथ भी जुड़ा था। बताया गया था कि दोनों चोरी-छुपे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर सकते हैं लेकिन जिया द्वारा शेयर की गई फोटो देखकर ये साफ है कि अहान शेट्टी भी ये मिस्ट्रीमैन नहीं हैं। ऐसा लगता है कि जिया कुछ और वक्त तक के लिए इस मिस्ट्रीमैन को छुपाकर रखना चाहती हैं और सही वक्त आने पर ही इसको दुनिया से मिलवाना चाहती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article