टीवी मसाला

Exclusive: शिल्पा शिंदे के बाद सौम्या टंडन बतौर अनीता करेंगी 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में वापसी! खुद बताया सच

Exclusive Saumya Tandon Open Up On Making Comeback In Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0: टीवी के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में शिल्पा शिंदे ने बतौर अंगूरी भाभी वापसी कर ली है। वहीं अब सौम्या टंडन से सवाल किया गया कि क्या वह बतौर अनीता वापसी करेंगी या नहीं।

Image

फोटो क्रेडिट- एंड टीवी इंस्टाग्राम

Exclusive Saumya Tandon Open Up On Making Comeback In Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0: टीवी के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' को रिलीज हुए एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में शिल्पा शिंदे ने बतौर अंगूरी भाभी 10 साल बाद वापसी की। उनके आने के बाद फैंस ने ओरिजिनल अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन की वापसी की भी मांग की। ऐसे में सौम्या टंडन (Saumya Tandon) से सवाल किया गया है कि क्या वह शो में बतौर अनीता भाभी नजर आएंगी या नहीं। इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी भी तोड़ी है।

टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने बताया कि क्या वह कभी 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में नजर आएंगी या नहीं। एक्ट्रेस ने सवाल के जवाब में कहा, "नहीं मैं शो में बिल्कुल भी वापस नहीं आ रही हूं। मैं दूसरे प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ चुकी हूं। इस पल में मैं कुछ और कर रही हूं तो ये अब किसी भी तरह से संभव नहीं है।" बता दें कि सौम्या टंडन ने साल 2020 में 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' को अलविदा कह दिया था। वह अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती थीं, जिससे उन्होंने इस शो से ब्रेक ले लिया। उनकी जगह सीरियल में बतौर अनीता भाभी नेहा पेंडसे ने एंट्री की, लेकिन कुछ वक्त बाद ही वह भी शो को छोड़कर चली गईं। वहीं उनके बाद विदिशा श्रीवास्तव 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' में आईं, जो अभी भी शो का हिस्सा हैं।

'धुरंधर 2' पर सौम्या टंडन ने तोड़ी चुप्पी

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने इंटरव्यू में आगे 'धुरंधर 2' में अपने किरदार के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "धुरंधर 2' में मेरा ज्यादा बड़ा किरदार नहीं है, क्योंकि मेरे पति का निधन हो चुका है। तो आप लोग मुझे देखेंगे जरूर, लेकिन बहुत ज्यादा मेरा सीन मूवी में नहीं होगा। मैंने पहले ही बताया था कि ये बहुत छोटा सा हिस्सा होगा। लेकिन इस चीज को बहुत प्यार मिला है और इसने अपना बहुत असर छोड़ा है, जिसकी मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं आपको बता नहीं सकती, लेकिन मेरा सच में पार्ट 2 में ज्यादा बड़ा पार्ट नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article