टीवी मसाला

Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी संग काम करने के एक्सपीरियंस को नमिक पॉल ने किया शेयर, बोले 'वो एक सुलझी हुई...'

Namik Paul on working with Priyanka Chahar Choudhary: एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरियल में नमिक पॉल ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) संग करने एक एक्सपीरियंस को साझा किया। नमिक ने कहा कि वो सेट पर काफी मदद करती हैं।

Namik Paul on working with Priyanka Chahar Choudhary

Namik Paul on working with Priyanka Chahar Choudhary

Namik Paul on working with Priyanka Chahar Choudhary: मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर के बहुप्रतीक्षित सीरियल 'नागिन 7' का प्रीमियर 27 दिसंबर को हुआ है। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी, नामिक पॉल और ईशा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। पहले दिन से ही दर्शकों को यह सीरियल काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चाहर चौधरी इस सीरियल में लीड एक्ट्रेस हैं जबकि नमिक पॉल को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है। इस शो के शुरू होने के बाद हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नमिक पॉल ने प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया। नमिक पॉल ने इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी की जमकर तारीफ की और 'बेहद भरोसेमंद' बताया हैं।

प्रियंका संग काम के बारे में नमिक ने की खुलकर बात

ईटाइम्स के साथ बात करते हुए नमिक पॉल ने बताया कि 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम एकदम पॉजिटिव रहा है। उन्होंने कहा, 'प्रियंका बेहद भरोसेमंद और शांत नेचर की हैं। उनके अंदर शांत रहने की एनर्जी है कि जैसे 'यह हो जाएगा तो हो जाएगा।' इन चीजों से सेट पर मदद मिलती है। वो पैनिक नहीं होती हैं और बहुत सुलझी हुई हैं। वो सेट पर काफी मदद करती हैं। यही वजह है कि सेट पर देर तक काम करना आसान हो जाता है।'

नमिक पॉल ने आगे बताया कि ईशा सिंह के साथ उन्होंने ज्यादा काम नहीं किया है। इसलिए हमारे साथ में ज्यादा सीन्स भी नहीं है लेकिन जब भी हमारी मुलाकात होती तो उनके साथ ठीक ही रहती है। कुल मिलाकर बात यह है कि सेट पर अच्छी वाईब देखने को मिलती है। बताते चलें एकता कपूर के 'नागिन 7' में नमिक पॉल एक जर्नालिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आ रही है।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article