टीवी मसाला

गौतम गुलाटी-प्रिंस नरुला की हुई रिया चक्रवर्ती से लड़ाई, रुकी शो की शूटिंग, एक्टर ने बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 6, 2023, 05:46 PM IST

MTV Roadies 19th Season: एमटीवी रोडीज का 19वां सीजन सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के तीनों गैंग लीडर्स के बीच कोल्ड वॉर चल रही है। दोनों गैंग लीडर्स ने रिया के साथ शूटिंग तक करने से मना कर दिया है। अब इस मामले पर गौतम गुलाटी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

mtv roadies 19 (credit pic: instagram)

MTV Roadies 19th Season: एमटीवी रोडीज का 19वां सीजन धमाकेदार अंदाज में आने वाला है। इस बार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), प्रिंस नरुला (Prince Narula) और गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) बतौर गैंग लीडर्स नजर आने वाले हैं। गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती के साथ विवादों का पुरा नाता है। एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही चर्चा में है। एक्ट्रेस लंबे समय बाद रोडीज से कम बैक कर रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती की प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी से नहीं बन रही है। दोनों को रिया से काफी प्रॉब्लम्स हो रही है। इतना ही नहीं दोनों ने रिया के साथ शूट करने से मना कर दिया है। अब इस खबर पर गौतम गुलाटी ने रिएक्ट किया है। गौतम ने कहा, हम तीनों अच्छे से काम कर रहे हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हां, ये सच है कि रिया और प्रिंस में नोकझोंक चलती रहती हैं। मेरे और प्रिंस में भी अनबन हुई थी। लेकिन अब हम सबके बीच में सबकुछ ठीक है। मेरे और रिया के बीच में कभी कोई टेंशन नहीं थी।

गौतम ने बताई सच्चाई

एक्टर ने आगे कहा, रिया और मेरी प्रिंस से कुछ बात को लेकर अनबन हुई थी जिसके बाद हम दोनों शूटिंग नहीं करना चाह रहे थे। इस बात को मीडिया में गलत तरीके से कोट किया गया है। हम तीनों के बीच अब सब ठीक है। हम तीनों अपने काम के साथ- साथ मस्ती कर रहे हैं। ये सभी बातें अफवाह है।

गौतम पहली बार रोडीज का हिस्सा बन रहे हैं। अपनी इस जर्नी को लेकर एक्टर काफी एक्साइटेड है। इस शो से रिया का नाम जुड़ा है तब से सुशांत के फैंस मेकर्स और बाकी लोगों को ट्रोल कर रहे हैं। प्रिंस नरुला ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि मैं बहुत प्रोफेशनल हूं। हम सब यहां काम करने आए है। मैं किसी के भी कमबैक को सपोर्ट नहीं कर रहा हूं। इस बार रोडीज को एक्टर सोनू सूद होस्ट करेंगे। फैंस इस धमाकेदार सीजने के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article