Rakhi Sawant cried infront of Monalisa: टीवी अदाकारा राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं, जिनमें वो अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ निकाह रचाती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही लोग राखी सावंत और आदिल की बातें कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं। राखी सावंत का रिश्ता कई बार टूटा है, जिस कारण उनके फैंस खुश थे कि आखिरकार वो शादी के बंधन में बंध ही गईं। हालांकि इस बार भी राखी सावंत की जिंदगी में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है, जिसकी वजह से सब लोग हैरान और परेशान हैं।
बीते दिन राखी सावंत की खास दोस्त मोनालिसा उन्हें बधाई देती नजर आईं, जिस दौरान राखी सावंत ने कुछ ऐसा कह दिया कि सब लोग हंसने लगे। असल में जब मोनालिसा राखी सावंत को बधाई दे रही थीं, तब अदाकारा ने कहा कि मेरा दूल्हा भाग गया। इसके बाद मोनालिसा समेत सभी लोग हंसने लगे। राखी सावंत की दोस्त मोनालिसा को उनकी शादी की खबर नहीं थी, जिसके बाद राखी ने उन्हें अपनी शादी की वीडियोज और फोटोज दिखाईं। मोनालिसा यह जानकर दंग रह गईं कि दुनियाभर को पता है कि राखी सावंत की शादी हो चुकी है। आप राखी-मोनालिसा का वीडियो नीचे देख सकते हैं:
बता दें राखी सावंत ने धर्म बदलकर आदिल से शादी रचाई है। इन दोनों की तस्वीरें मीडिया में आई हैं, जिनसे पता चलता है कि इन्होंने मुस्लिम धर्म के मुताबिक शादी रचाई है। राखी सावंत के अनुसार शादी करने के बाद आदिल उन्हें स्वीकार करने से मना कर रहा है। राखी सावंत ने बीते दिन मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा था कि अगर आदिल उन्हें स्वीकार नहीं करता है तो यह मामला लव जिहाद का है।
