टीवी मसाला

शादी के पहले ही 'जस्सी' ने फ्रीज करवा लिए थे अपने एग्स, कभी MMS की वजह आ गई थीं विवादों में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:14 AM IST

Mona Singh Unknown Facts: अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2013 में मोना की लाइफ में एक ऐसी कंट्रोवर्सी आई गई थी, जिससे वह एकदम टूट गई थीं।

Image

mona singh

KEY HIGHLIGHTS
  • मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी।
  • मोना सिंह का जन्म साल 1981 में चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार को में हुआ था।
  • अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा मोना निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं।

Mona Singh Birthday: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह अपना जन्मदिन आठ अक्तूबर को मनाती हैं। वह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

मोना सिंह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, क्या हुआ तेरा वादा, प्यार को हो जाने दो, कवच: काली शक्तियों से, वेब सीरीज कहने को हमसफर हैं, ये मेरी फैमिली में काम किया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना की बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद मोना सिंह बॉलीवुड फिल्म 'ऊटपटांग', 'जेड प्लस', 'अमावस' और 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आई थीं।

जब कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी थीं मोना सिंह

अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। साल 2013 में मोना की लाइफ में एक ऐसी कंट्रोवर्सी आई गई थी, जिससे वह एकदम टूट गई थीं। रिपोर्ट की मानें तो उनका अश्लील एमएमएस लीक हुआ था। जिसमें एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। इसे लेकर दावा किया गया कि क्लिप में नजर आने वाली महिला मोना सिंह ही हैं। हालांकि मोना ने इसे गलत बताते हुए पुलिस केस कर दिया था।

प्रेग्नेंसी के लिए ऐग फ्रीज करवा चुकी हैं मोना सिंह

मोना सिंह का जन्म साल 1981 में चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार को में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे। मोना सिंह ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्याम के साथ बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधी हैं। श्याम एक इंवेस्टर बैंकर हैं। शादी के बाद अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर मोना सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। उन्होंने दावा किया था कि 34 की उम्र में ही उन्होंने काम कर लिया था और इसके बाद वह आजाद हैं। एग्स फ्रीज करवाने के 4 साल बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड श्याम से शादी रचाई।

टीवी और बॉलीवुड के मोना सिंह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख चुकी हैं। मोना को वेब सीरीज ब्लैक विडो और मिशन ओवर मॉम्स में देखा जा चुका है। उनकी दोनों ही वेब सीरीज सुपरहिट रही थीं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article