टीवी मसाला

मेरे साईं एक्ट्रेस अनाया सोनी की तबीयत बिगड़ी, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए परिवार के पास नहीं हैं पैसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 10:45 AM IST

टीवी एक्ट्रेस अनाया सोनी की हालत बेहद गंभीर हैं। एक्ट्रेस मेरे साईं के सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थीं। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनाया के पिता ने कहा, डॉक्टर के मुताबिक मेरी बेटी किडनी खराब हो गई हैं और इलाज के लिए लाखों रुपये लगेंगे।

Image

anaya soni (credit pic: instagram)

टीवी शो मेरे साईं में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली अनाया सोनी (anaya Soni) की तबीयत ठीक नहीं हैं। मेरे साईं की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अनाया सोनी की खराब तबीयत की वजह से सीरियल की शूटिंग को रोकना पड़ा है। आइए जानते हैं उनकी तबीयत के बारे में।

अनाया सोनी की हालत ठीक नहीं हैं और वो अभी डायलिसिस पर हैं। अनाया को सोमवार को अस्पताल में एडमिट होना था। लेकिन शूटिंग की वजह से अस्पताल नहीं जा पाईं। हालांकि शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गईं। अनाया सोनी के पिता ने बताया कि अनाया की किडनी खराब हो गई हैं, उसकी किडनी को बदलना पड़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि मेरी आर्थित स्थिति ठीक नहीं है। उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वो बेटी का इलाज करवा सकें। अनाया के पिता को बेटी के इलाज के लिए पैसे की चिंता सता रही हैं।

अनाया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया

अनाया सोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी हालत के बारे में बताया, 'डॉक्टर्स का कहना है कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा creatinine 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 है। मेरी हालत गंभीर है। मैं सोमवार को अंधेरी ईस्ट स्थित होली स्पिरिट में एडमिट हो रही हूं। मेरे लिए प्रार्थना करिए। मेरी जिंदगी आसान नहीं रही हैं, लेकिन मैं आज में जीने की कोशिश करती हूं। मुझे पता था ये समय आएगा, लेकिन ये समय भी गुजर जाएगा। जल्द मेरा किडनी ट्रांसप्लांट होगा। डायलिसिस के बाद मैं किडनी के लिए अप्लाई करूंगी'।

पिता ने डोनेट की थी किडनी

पहली बार नहीं है जब अनाया की बीमार पड़ी हैं। उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। साल 2021 में भी एक्ट्रेस ने लोगों से अपने इलाज के लिए पैसे मांगे थे। उन्होंने उस दौरान बताया था कि कुछ सालों पहले मेरी दोनों किडनी खराब हो गई थी। साल 2015 में मेरे पिता ने मुझे अपनी किडनी डोनेट की थी, तब से मैं एक किडनी पर जिंदा हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article