टीवी मसाला

बिग बॉस 16 के बाद एमसी स्टैन और अर्चना गौतम एक बार फिर भिड़ेंगे, रोहित के शो में होगा डबल मजा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 1, 2023, 05:17 PM IST

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। रैपर इन दिनों अपने ऑल इंडिया टूर के प्रमोशन में बिजी हैं। एमसी स्टैन हाल ही में द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे। स्टैन को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

mc stan and rohit shetty (credit pic: instagram)

बिग बॉस 16 के विनर रैपर एमसी स्टैन (Mc Stan) चर्चा में हैं। एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी को देखने के बाद से मेकर्स उन्हें अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच कर रहे हैं। एमसी स्टैन जल्द पूरे भारत में अपने शो का टूर करेंगे। स्टैन इस टूर के प्रमोशन में बिजी हैं। एमसी स्टैन अपने टूर के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। शो में एमसी स्टैन ने कपिल के साथ मिलकर ऑडियंस के सामने परफॉर्म किया। स्टैन ने पूरी पब्लिक के सामने कहा कि आप सभी कपिल शर्मा की फिल्म Zwigato देखने जाए। एमसी स्टैन और कपिल का वीडियो वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमसी स्टैन को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। स्टैन इस शो के लिए हां कहते है या नहीं इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को भी अप्रोच किया गया है। एक बार फिर रियलिटी शो में तीनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।

खतरों के खिलाड़ी 13 में होगी स्टैन की एंट्री

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। शो की शूटिंग मई महीने से केपटाउन में होगी। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में शिव ठाकरे, नकुल मेहता, दिशा परमार और मुनव्वर फारूकी का नाम सामने आ रहा है। शो को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम का नाम भी सामने आया है।

बिग बॉस 16 के घर में एमसी स्टैन ने रोहित शेट्टी को खतरों के खिलाड़ी 13 करने से मना कर दिया था क्योंकि स्टैन को सभी जानवरों से काफी डर लगता है। स्टैन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। स्टैन को देखकर पब्लिक पागल हो जाती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article