इन गानों ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम
MS square का पहला गाना ‘हिप हॉप मजहब’ साल 2018 में रिलीज किया गया था। जिसके बाद से ही उन्होंने कई गानों के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना ली है। अभिषेक के गाने ‘राम राम’ (Ram Ram) और Badmos Chora ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी, लोगों को MC Square के ये गाने काफी पसंद आए, जिसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी यह गानों खूब वायरल हो रहे हैं।
विराट कोहली ने की सराहना
हसल 2.0 में जीत के बाद MC Square ने बताया कि किस तरह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर DM के जरिए उनकी तारीफ की है। अभिषेक बैसला ने बताया कि विराट कोहली का मैसेज पढ़ने के बाद उन्हे ये महसूस हुआ कि हां उन्होंने कुछ नाम बना लिया है। एमसी स्क्वायर का कहना है कि वह ऐसे गाने वाला चाहते हैं जिससे लोग रीलेट कर सकें।
बता दें कि अपनी संस्कृति को फॉलो करते हुए सफल होने का सबसे बड़ा उदाहरण MC Square बन गए हैं। वह हरियाणा के ‘रागिणी’ लोकगीत के जरिए ही अपने गाने बनाते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं।
