टीवी मसाला

Anupamaa के बाद 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर हुई बड़ी दुर्घटना, बिजली का झटका लगने से घायल हुआ एक शख्स

Mangal Lakshmi worker injured due to electric shock: टीवी की दुनिया से खबर सामने आ रही है कि अनुपमा सेट के बाद मंगल लक्ष्मी के सेट पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। जिसमें बिजली का झटका लगने से एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखें।

Image

Mangal Lakshmi worker injured due to electric shock

Mangal Lakshmi worker injured due to electric shock: राजन शाही के शो 'अनुपमा' (Anuapama) के सेट पर हाल ही में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी। जिसमें करंट लगने से एक वर्कर की मौत हो गई। हालांकि शो के मेकर्स ने इस पर अपना बयान जारी करते हुए मृतक के परिवार से माफी मांगी और उन्हें मुआवजा भी दिया। अब ऐसी ही एक और खबर सामने आ रही है कि टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) के सेट पर भी बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें बिजली का तेज झटका लगने से एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। चलिए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दीपिका सिंह के शो 'मंगल लक्ष्मी' को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है कि सेट पर हुई दुर्घटना के चलते एक शख्स इस समय आयसीयू (ICU) में भर्ती है। एक्स पर पोस्ट करते हुए AICWA के एक अधिरकारी ने बताया की 'मेकर्स की लापरवाही के चलते एक वर्कर आज बुरी तरह जख्मी है। अपने इस ट्वीट में AICWA ने बताया की यह घटना '6 दिसंबर' की है। गोरेगांव फिल्मसिटी में मंगल लक्ष्मी के सेट पर एक इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम कर रहे वर्कर को बिजली का झटका। जिस वजह से गंभीर चोट के चलते उन्हें आयसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। आधिकारी ने आगे बताया की घायल शख्स के परिवार को धमकी दि गई थी वह इस बात को आगे ना बताएं।

AICWA ने आगे कहा की मेकर्स ने इस मामले को 'दो दिन छुपाये रखा साथ ही घायल शख्स के परिवार पर भी चुप रहने का दबाव बनाया गया। ऐसे में हमारी मांग है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए।' AICWA के अधिकारी ने महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से भी अपील की है कि इस घटना की तुरंत पूरी जांच की जाए।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article