बॉलीवुड

'एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा...' Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal के रिश्ते पर ये क्या बोल गए थे सलमान खान?

Sonakshi Sinha Interview: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी लव स्टोरी का मजेदार किस्सा साझा किया। दोनों ने बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते का राज शादी से पहले ही समझ गए थे।

Image

सलमान खान ने कही थी बड़ी बात (pic credit-instagram)

Sonakshi Sinha Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने साल 2024 में सात फेरे लिए थे। इससे पहले दोनों ने सालों तक डेट किया था। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दे रहे हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में अपनी लव स्टोरी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'हो गया बस...' पैपराजी से इरिटेट हुईं Sonakshi Sinha, वीडियो वायरल)

सलमान खान ने कही थी बड़ी बात

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि सलमान खान ने बिना कुछ बताए ही समझ लिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन उन्हें पहले से ही सब पता चल गया था। जहीर ने कहा कि सलमान ने उन्हें देखकर ही समझ लिया था कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जब भी सलमान उनसे उनके रिश्ते के बारे में पूछते थे, तो दोनों साफ इनकार कर देते थे। वे हमेशा कहते थे कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन सलमान खान उनकी बातों पर कभी विश्वास नहीं करते थे। एक दिन सलमान ने मजाक में कहा, "एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा। फिर तुम यहां आकर रोओगी और ये वहां जाकर रोएगा। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और किसी एक का पक्ष नहीं लेना चाहता।" यह सुनकर दोनों हैरान रह गए, क्योंकि सलमान ने उनका रिश्ता पूरी तरह समझ लिया था।

सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान खान ने जहीर से सिर्फ तीन शब्द कहे थे, "दिख रहा है सब।" इसके बाद दोनों को समझ आ गया कि अब उनके रिश्ते को छिपाने का कोई फायदा नहीं है। सलमान उनकी बॉन्डिंग पहले ही समझ चुके थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कई साल तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अब अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। दोनों को साथ देखकर लोग गदगद हो जाते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article