टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Update: खतरों के खिलाड़ी 15 पर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दावा है कि प्रणाली राठौड़ और अंकित गुप्ता, रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस पर अपडेट हैं।

Image

खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल नहीं होंगे प्रणाली राठौड़-अंकिता गुप्ता (Instagram-Photo Credit)

jafKhatron Ke Khiladi 15 Update: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी अपने इस शो का ऐलान काफी पहले कर चुके हैं और मेकर्स भी कंटेस्टेंट्स की तलाश में लगे हुए हैं। अब तक कई टीवी स्टार्स को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। सोशल मीडिया पर कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं, जिन्हें खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के कंफर्म कंटेस्टेंट बताया गया है। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) का नाम भी शामिल है, लेकिन अब खबर मिल रही है कि दोनों कलाकार इस शो में शामिल नहीं हो रहे हैं। आइए आपको इनकी वजह बताते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर नहीं आएंगे खतरों के खिलाड़ी 15

बीते दिनों ही एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) टीवी पर अपना कमबैक करने वाले हैं और इस बार दोनों का कमबैक टीवी शो नहीं बल्कि रियलिटी शो से होगा। कहा जा रहा था कि इस बार दोनों खतरों का सामना करते हुए नजर आएंगे, लेकिन इसी बीच फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि प्रणाली राठौड़ और अंकित गुप्ता शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। इस रिपोर्ट में अपने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है, ''प्रणाली राठौड़ से खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किए जाने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। वह फिलहाल अपने अमेजन एमएक्स प्लेयर सीरीज में बिजी है और वह दूसरे किसी शो के लिए बातचीत नहीं कर रही है।'' इसी तरह अंकित गुप्ता से भी शो के लिए बातचीत की खबर को गलत बताया है। कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स के नाम का इस्तेमाल करके शो का प्रचार किया जा रहा है।
    खतरों के खिलाड़ी 15 के होस्ट रोहित शेट्टी

    खतरों के खिलाड़ी 15 के होस्ट रोहित शेट्टी(Photo Credit- Instagram)

    कब से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?

    बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं और इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। दावा है कि जून महीने में इस शो की टीवी पर लाने की मेकर्स पूरी प्लानिंग कर रहे हैं और इसी वजह से शो की शूटिंग मई में शूरू हो जाएगी। 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अभी तक कई टीवी और बॉलीवुड कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं, जो रोहित शेट्टी के अपकमिंग शो में हाथ आजमाने के लिए तैयार है। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा, ईशा मालवीय से लेकर फरहाना भट्ट तक शामिल हैं।
    Kavita
    कविता author

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बा... और देखें

    End of Article