These TV Shows To Off Air Soon Due To Low TRP: टीवी की दुनिया में सीरियल्स की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन किसी भी टीवी शो को टिकने के लिए टीआरपी में बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। टीआरपी गिरना यानी चैनल की कैंची चलना। ऐसे में टीवी के कई शोज ऐसे हैं जिनकी कम टीआरपी देख चैनल ने उसपर ताला लगाने का फैसला कर लिया है। इस लिस्ट में 'नागिन 7' से लेकर 'भाभी जी घर पर हैं' तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन शोज पर-
शिल्पा शिंदे ने बताया था कि 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' ठंडे बस्ते में जा चुका है, साथ ही सीरियल पर 11 सालों बाद ताला लगने वाला है। यूं तो इसके जी5 पर टेलीकास्ट होने की खबर आई थी, लेकिन अभी इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कृषाल आहूजा और कनिका कपूर स्टारर "तारा' के बंद होने की खबर सामने आ रही है। सीरियल को कम टीआरपी के कारण मेकर्स ने बंद करने का फैसला किया है। हालांकि 'तारा' में 3 साल का लीप भी आने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लीप "तारा' की नैय्या पार कर पाएगा या नहीं।
दीपिका सिंह और नमन शॉ स्टारर 'मंगल लक्ष्मी' ने लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इसका दूसरा शो 'लक्ष्मी का सफर' जहां मार्च में ही बंद हो गया तो वहीं अब 'मंगल लक्ष्मी' पर भी ताला लगने की खबर आ रही है।
दंगल टीवी के पॉपुलर सीरियल 'रंगबाजी दिलों की' पर ताला लगने वाला है। सीरियल का आखिरी एपिसोड 11 अप्रैल को रिलीज होगा। बता दें कि शो में उत्कर्ष गुप्ता और वैशाली वोहरा ने मुख्य भूमिका अदा की है।
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' के भी लगातार बंद होने की खबर आ रही है। सीरियल की गिरती टीआरपी को देख चैनल इसपर जल्द ताला लगा सकता है। खबरों की मानें तो 'नागिन 7' पर जून में ताला लग जाएगा।
एंड टीवी के एक और पॉपुलर सीरियल 'घरवाली पेड़वाली' पर भी ताला लगने की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को मई तक मेकर्स बंद कर देंगे।
मोहित मलिक और श्रेणु पारिख स्टारर 'गणेश कार्तिकेय' इसी महीने की 4 तारीख को बंद हुआ है। लाख कोशिशों के बाद भी इस शो को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया। ऐसे में मेकर्स ने इसे बंद कर दिया।