टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगी मल्लिका शेरावत? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स ने शो का का एक प्रोमो शेयर किया था, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। बता दें कि मेकर्स कई सितारों को बिग बॉस के लिए अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए मेकर्स ने मल्लिका शेरावत को अप्रोच किया था। इस विषय पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

pic credit- mallika sherawat and salman khan (instagram)

Bigg Boss 19 Update: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये शो जल्द ही टीवी और ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। हाल ही में बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो मेकर्स ने रिलीज किया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। बता दें कि मेकर्स शो के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों को अप्रोच कर रहे है। ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि बिग बॉस के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को अप्रोच किया था। अब इस मामले में मल्लिका शेरावत ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

मल्लिका शेरावत ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और कभी नहीं करूंगी। धन्यवाद।' मल्लिका शेरावत का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि फैंस ये चाहते थे कि मल्लिका शेरावत, सलमान खान के शो का हिस्सा बनें। हालांकि अब मल्लिका ने अपने फैंस का दिल तोड़ दिया है। मालूम हो कि मल्लिका शेरावत सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

बदल गया बिग बॉस 19 का लोगो

हाल ही में कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 19' का पहला प्रोमो साझा किया करते हुए लिखा, 'ना चलेगी कोई चाल या नीति, क्योंकि इस बार बिग बॉस में रच जाएगी अनोखी राजनीति।' बता दें कि 5 साल के बाद बिग बॉस के लोगो को बदला गया है। इससे पहले साल 2020 में लोगो की डिजाइन को चेंज किया गया था। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि शो किस दिन से शुरू होगा। फैंस इस शो के लिए एक्साइटेड हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article