​​Anupamaa 7 Maha Twist: अपने सपनों का आशियाना खरीदेगी अनुपमा, पहले दिन ही ठप्प पड़ेगा प्रेम का रेस्टॉरेंट​

Anupamaa 7 Maha Twist 21st May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने सपनों का घर खरीदेगी। वहीं दूसरी ओर प्रेम का रेस्टॉरेंट पहले दिन ही खाली रहेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 21 2026, 09:37 IST
'अनुपमा' में 21 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 21 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 21st May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए राजन शाही ने कमर कस ली है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि प्रेम और राही की पार्टी में जाकर उन्हें खरी-खोटी सुनाता है। दूसरी तरफ प्रेरणा भी दोनों का साथ छोड़कर चली जाती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते।

प्रेरणा को फटकार लगाएंगी मोटीबा Image Credit : Jio Hotstar02 / 08

प्रेरणा को फटकार लगाएंगी मोटीबा

​'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेरणा प्रेम और राही से सवाल करेगी कि तुम दोनों पागल हो क्या, ये कर क्या रहे हो? इसपर मोटी बा चीख पड़ेंगी और कहेंगी कि तुम यहां काम करती हो तो अपने मालिकों को सलाह मत दो। बाहरवाली हो, बाहर वाली की तरह रहो। मोटीबा उसके साथ-साथ ख्याति और अनिल को भी आड़े हाथों लेंगी।​

दिग्विजय से दर्द बांटेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

दिग्विजय से दर्द बांटेगी अनुपमा

​अनुपमा घर में बैठकर रो रही होगी, लेकिन तभी उम्मीद की किरण बनकर दिग्विजय वहां आएगा। अनुपमा दिग्विजय से अपना दर्द बांटेगी। वो बोलेगी कि एक ही जगह है जो आगे बढ़ने का हौसला देती है, वो है अपना घर। वो बताएगी कि कई बार उसे अपनों की वजह से ही अपने घर को छोड़ना पड़ा।​

अपना आलीशान घर खरीदेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

अपना आलीशान घर खरीदेगी अनुपमा

​अनुपमा दिग्विजय से बताएगी कि वो अपना घर खरीदना चाहती है, जहां वह सुकून से रह सके। ऐसे में दिग्विजय कहेगा कि वो एक दोस्त की तरह उसका साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं अनुपमा भी कहेगी कि वो अपने घर का नाम सुकून रखेगी।​

बा को करारा जवाब देगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

बा को करारा जवाब देगी अनुपमा

​अनुपमा से बा पूछेंगी कि वो जो कर रही है, उसे आगे भी जारी रखेगी। इसपर अनुपमा साफ करेगी कि वो अपना काम जारी रखेगी। इसपर बा कहेंगी कि वो कैफे नहीं दिग्विजय की बात कर रही हैं, क्योंकि हर गली में अब उन्हीं दोनों की बातें होने लगी हैं। इसपर अनुपमा जवाब देगी कि उसे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।​

अनुपमा की पीठ में फिर खंजर घोपेगा पारितोषImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

अनुपमा की पीठ में फिर खंजर घोपेगा पारितोष

​अनुपमा फूड कार्निवल कॉम्पिटीशन जीतने की बात करेगी। इसपर पारितोष मन ही मन सोचेगा कि अब ये कौन सी प्रतियोगिता है, अगर मम्मी ये जीत गईं तो वो यहां से कभी नहीं जाएंगी। ऐसे में कुछ तो करना पड़ेगा।​

अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी श्रुतिImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी श्रुति

​अनुपमा और अंश को कैफे के बाहर देख श्रुति प्रेम से कहेगी कि हमें पार्किंग मार्क कर देनी चाहिए। श्रुति के कहे मुताबिक प्रेम भी वही करता है। वहीं जब अंश कहता है कि ये कॉमन एरिया है और हमारे कस्टमर की मार्किंग कहां होगी? इसपर श्रुति कहेगी कि तुम्हारे कैफे में कार वाले लोग तो आएंगे नहीं और साईकिल कहीं भी खड़ी हो जाएगी। इन सबकी बातों में राही भी कुछ बोलने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा उसे हाथ दिखाकर शांत करा देगी।​

पहले दिन ही खाली रहेगा प्रेम का रेस्टॉरेंटImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

पहले दिन ही खाली रहेगा प्रेम का रेस्टॉरेंट

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा और उसकी टीम राजस्थानी वेशभूषा अपनाकर राजस्थानी खाना परोसेंगे। ऐसे में उनके कैफे में लोगों की भीड़ लग जाएगी। लेकिन दूसरी ओर प्रेम का कैफे पूरा खाली रहेगा।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!