टीवी मसाला

माही विज ने जय भानुशाली से एलिमनी में मांगे 5 करोड़? एक्ट्रेस ने बताया सच

Mahhi Vij on Divorce rumours: एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली का रिश्ता इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस बीच माही ने आखिरकार तलाक की अफवाहों का जवाब दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो जय भानुशाली से 5 करोड़ की गुजारा भत्ता मांग रही हैं। इस मामले पर माही ने दुनिया को सच्चाई बताई है।

Image

pic credit- mahhi vij instagram

Mahhi Vij on Divorce rumours: पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली और माही विज इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि जय और माही तलाक लेने वाले हैं। इस बात से फैंस का दिल टूट गया था। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था माही विज ने जय भानुशाली से एलिमनी में 5 करोड़ मांगे हैं। इसके बाद माही ने कहा था कि ये बस अफवाह है और वो इसके खिलाफ एक्शन लेंगी। इस बीच माही विज का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस क्लिप में माही विज पूरी सच्चाई बता रही हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...

माही विज ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने पति जय भानुशाली के साथ तलाक की अफवाहों पर लंबी बात की। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने 5 करोड़ एलिमनी की अफवाहों को भी साफ किया। माही विज ने कहा, 'मैं खुद न कहूं, तब तक कोई खबर न मानें। कृपया हमारी प्राइवेसी, हमारे बच्चों की, फैमिली की और माता-पिता की प्राइवेसी का सम्मान करें। हमें अकेला छोड़ दें। अगर कभी कुछ शेयर करना होगा, तो हम करेंगे। जय मेरी फैमिली हैं और हमेशा रहेंगे। वह मेरे बच्चों के शानदार पिता हैं और बहुत अच्छे इंसान हैं।' एलिमनी की बात पर उन्होंने कहा, 'जब प्रूफ हो, तभी बात करें। मुझे तो एलिमनी समझ ही नहीं आता। मेरे लिए, अगर एक इंसान ने पैसे कमाए हैं, तो रिश्ता खत्म होने पर औरत का उस पर हक नहीं बनता। मैं ये अपनी बात नहीं, समाज के लिए, एक औरत के तौर पर कह रही हूं। मुझे लगता है वो पैसे उसी के हैं जिसने कमाए हैं।'

माही विज और जय भानुशाली का रिश्ता

बताते चलें कि जय भानुशाली और माही विज साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। जय भानुशाली और माही विज टेलीविजन के पॉपुलर कपल रहे हैं। दोनों ने हमेशा अपने फैंस को कपल गोल्स दिए हैं। हालांकि जय और माही की तलाक की खबरों ने फैंस को डरा दिया है। फैंस यही चाहते हैं जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता ऐसा ही बना रहे हैं। इस बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article