टीवी मसाला

जय भानुशाली के बगैर Mahhi Vij ने मनाया बेटी तारा का जन्मदिन! केक संग जमकर दिए पोज

Mahhi Vij Celebrates Daughter Tara Birthday: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी बेटी तारा का सातवां जन्मदिन मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी दोनों ने साझा की हैं।

Image

Mahhi vij ने मनाया बेटी का जन्मदिन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mahhi Vij Celebrates Daughter Tara Birthday: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। माही विज ने टीवी पर कई ऐसे हिट शोज दिये हैं जो आज भी लोगों के पसंदीदा हैं। आखिरी बार माही विज को सीरियल 'सहर होने को है' में कौसर के तौर पर देखा गया था। इस शो में माही विज के किरदार ने सबका दिल जीता। लेकिन कुछ दिनों पहले ही माही विज (Mahhi Vij) ने 'सहर होने को है' को अलविदा कह दिया है। वहीं इन सबसे इतर हाल ही में माही विज ने अपनी बेटी तारा भानुशाली का सातवां जन्मदिन मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी माही विज ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लेकिन इन तस्वीरों में जय भानुशाली कहीं भी नजर नहीं आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Parents Day पर Mahhi Vij को बेटी तारा से मिला खास सरप्राइज, फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं, 'भगवान ने सारी...'

माही विज (Mahhi Vij) ने बेटी तारा के जन्मदिन के खास मौके पर फोटोज शेयर कीं, जिसमें दोनों मां-बेटी केक के साथ एक से बढ़कर एक पोज देते नजर आए। फोटोज में तारा की क्यूटनेस ने खूब लाइमलाइट बटोरी। फोटो में तारा और माही ने एक जैसा ही हेयरस्टाइल बनाया हुआ था, जिससे दोनों और भी ज्यादा प्यारे लग रहे थे। माही विज ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं तारा। ये गाना अपने आप में ही बहुत कुछ कहता है।" माही विज की इस पोस्ट पर गौहर खान, अश्लेषा सावंत, आरती सिंह, दीपिका सिंह और धनश्री वर्मा जैसे कई सितारों ने कमेंट कर तारा को शुभकामनाएं दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतनी बेहरमी से...' स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज देख फूटा Mahhi Vij का गुस्सा, प्रदर्शन का खुलकर किया सपोर्ट

    Jay Bhanushali ने तारा संग शेयर किया वीडियो

    Jay Bhanushali ने तारा संग शेयर किया वीडियो

    बता दें कि माही विज (Mahhi Vij) की इस पोस्ट में यूं तो फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। लेकिन एक्टर जय भानुशाली का पोस्ट पर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। जबकि जय और माही को तलाक के बाद भी एक-दूजे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते देखा गया है। हालांकि जय भानुशाली ने अपनी बेटी के साथ वीडियो पोस्ट कर उसे जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां दी हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article