टीवी मसाला

'इतनी बेहरमी से...' स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज देख फूटा Mahhi Vij का गुस्सा, प्रदर्शन का खुलकर किया सपोर्ट

Mahhi Vij On CJP Protest: टीवी एक्ट्रेस माही विज का सीजेपी के प्रोजेस्ट पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में माही ने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गेस के गोले फेंकने पर अपनी भड़ास निकाली है,।

Image

mahhi vij on cjp protest (photo credit- instagram)

Mahhi Vij On CJP Protest: दिल्ली में कॉक्ररोच जनता पार्टी के प्रदर्शन ने 20 जुलाई को उग्र रूप ले लिया। सोमवार को ससंद चलो का नारा लगाकर भारी संख्या में स्टूडेंट्स सरकार के खिलाफ आगे बढ़े, तो उन्हें प्रशासन का जुल्म सहना पड़ा। पुलिसकर्मियों द्वारा बड़ी संख्या में छात्रों पर लाठीचार्ज हुई, जिसमें कई लड़के लड़कियां बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना पर सिर्फ राजनेताओं का ही गुस्सा नहीं फूटा, बल्कि तमाम स्टार्स इसके विरोध में खड़े होते हुए नजर आए हैं। इसी कड़ी में सीजेपी के प्रोटेस्ट (CJP Protest) में माही विज (Mahhi Vij) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और छात्रों पर लाठीचार्ज पर नाराजगी जाहिर की है। Jennifer Winget दुल्हन बन हुईं भावुक, पति विलियम इस्माइल संग दिखीं रोमांस में चूर; शेयर की अनसीन फोटोज

    छात्रों पर लाठीचार्ज देख भड़कीं माही विज

    माही विज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज के कदम पर सवाल उठाए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी पोस्ट लिखा, 'अगर आप माता या पिता हैं तो अपने आप से पूछिए, अगर वो आपके बच्चे होते तो क्या होता? अगर आप युनिफॉर्म पहनते हैं तो याद रखें, कल को आपके बच्चे भी वहां खड़े हो सकते हैं। आपका कर्तव्य उनकी सुरक्षा करना है, इंसानियत भूलना नहीं। अगर आप नागरिक हैं तो याद रखें, राष्ट्र का निर्माण युवाओं को शिक्षित करने से होता है, उन्हें चुप कराने से नहीं।' Karanvir Bohra-Teejay Sidhu शादी के 19 साल बाद ले रहे हैं तलाक? अटकलों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

      हिंसा पर भड़कीं माही विज

      माही विज ने इस नोट के साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसमें एक्ट्रेस अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल दुख रहा है और मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं। ये देखकर कि जवान बच्चों को कैसे मारा जा रहा है। इस चीज की मांग कोई नहीं कर रहा है। ये प्रदर्शन के बारे में नहीं है, कौन गुस्सा है, कौन क्या कर रहा है, कौन किस तरफ है, इस बारे में नहीं है। लेकिन जब आप देखते हैं कि बच्चे पिट रहे हैं, उन्हें चोट लग रही है, उनपर बुरी तरह से लाठी चार्ज हो रहा है तो आप चुप नहीं बैठ सकते। कौन प्रदर्शन कर रहा है? कौन हंगामा कर रहा है? कौन बुरा कर रहा है? ये सवाल पूछे जा सकते हैं और इनके जवाब भी मिल सकते हैं। लेकिन एक बात बताओ, बच्चों को पीटना, उनके सिर फोड़ना और उनके खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना जवाब है?'

      माही विज ने किया सवाल

      माही विज ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, 'क्या ये लोकतंत्र है? लोकतंत्र बोलने के अधिकार से जुड़ी है। सवाल करने का अधिकार, प्रदर्शन का अधिकार, सुने जाने का अधिकार और अगर समस्या है तो इससे निपटने के लिए कानून और व्यवस्था भी हैं। लेकिन बच्चों और जवान लोगों के खिलाफ हिंसा कोई हल नहीं है। ये किसी के बच्चे हैं, किसी की बेटी, किसी के बेटे हैं। किसी का परिवार जो घर बैठकर इनकी रक्षा के लिए कामना कर रहा है। हम प्रदर्शन से असहमत हो सकते हैं, उन लोगों से असहमत हो सकते हैं, उनके तरीकों से असहमत हो सकते हैं। लेकिन हमें इंसानियत नहीं खोनी चाहिए। कोई भी बच्चा पिटने के लायक नहीं है। किसी भी माता-पिता को बच्चे को तकलीफ में नहीं देखना चाहिए। और किसी भी देश को अपने ही नौजवानों के खिलाफ हिंसा को आम नहीं बनाना चाहिए। हम इसकी मांग नहीं कर रहे हैं। हम सुने जाने की मांग कर रहे हैं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article