These Actresses Reject Anupamaa:टीवी सीरियल अनुपमा ने रुपाली गांगुली की जिंदगी को बदल दिया है। इस शो से रुपाली गांगुली टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गई है लेकिन ये भी सच है कि राजन शाही इस शो के लिए रुपाली को कास्ट नहीं करना चाहते थे। अनुपमा की पहली पसंद रुपाली गांगुली कभी थी ही नहीं। राजन शाही कई एक्ट्रेसेस को अप्रोच कर चुके थे, लेकिन टीवी की कई हिट एक्ट्रेस ने अनुपमा के रोल को ठुकरा दिया था। इस बात का खुलासा कई एक्ट्रेसेस ने अपने इंटरव्यू में किया है। आइए आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं।
राजन शाही मोना सिंह को अपने शो की अनुपमा बनाना चाहते थे और इसी वजह से एक्ट्रेस को अप्रोच भी किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने अनुपमा को रोल सुनते ही ठुकरा दिया। मोना सिंह ने आज तक इसकी वजह का खुलासा नहीं किया है।
इस लिस्ट में साक्षी तंवर भी है। साक्षी तंवर को राजन शाही अनुपमा के रोल के लिए अप्रोच कर चुके हैं। हालांकि, साक्षी टीवी की दुनिया से दूर होकर ओटीटी में अपनी किस्मत आजमाने में बिजी थीं और इसी वजह से उन्होंने इस हिट रोल को ठुकरा दिया।
श्वेता तिवारी भी इसी लिस्ट हैं। राजन शाही अनुपमा के रोल के लिए श्वेता तिवारी को अप्रोच कर चुके हैं लेकिन श्वेता ने इस रोल को ठुकरा दिया था। एक्ट्रेस उस वक्त 'खतरों के खिलाड़ी' में हाथ आजमा रही थीं। वह टीवी शो से हटकर रियलिटी शो में कुछ करना चाहती थीं।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही गौरी प्रधान भी अनुपमा का हिस्सा बन सकती थीं। गौरी ने शो के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था लेकिन अचानक ही मेकर्स की तरफ से ही उनका पत्ता साफ कर दिया गया।
जूही परमार का नाम भी लिस्ट में हैं। जूही परमार को भी अनुपमा का ऑफर मिला था, लेकिन वह उन दिनों 'हमारी वाली गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही थीं। एक शो पहले ही साइन करने की वजह से जूही ने अनुपमा का रोल ठुकरा दिया था।
श्वेता सालवे भी इसी लिस्ट में हैं। श्वेता को अनुपमा बनाने की कोशिश मेकर्स की तरफ से हुई थीं लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बन पाईं। एक्ट्रेस अपने हाई फीस डिमांड की वजह से अनुपमा नहीं बन पाईं।