टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 में एल्विश यादव संग बावर्ची बने रजत दलाल, कहा 'तूफान का सामना करने के लिए तैयार...'

Rajat Dalal in Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' में रजत दलाल गेस्ट बनकर पहुंचे। ऐसे में वो एल्विश यादव संग अब खाना पकाएंगे जो देखना काफी मजेदार होने वाला है। एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए रजत ने शो को लेकर बात की।

Image

Rajat Dalal in Laughter Chefs 2

Rajat Dalal in Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। लोगों को ये शो इतना पसंद आ रहा है कि इसे चैनल से बाकायदा एक्सटेंशन मिला यानी ऑफ एयर डेट आगे बढ़ा दी गई। अंकिता लोखंडे, अली गोनी, रुबिना दिलैक, समर्थ जुरैल, कृष्णा अभिषेक समेत कई टीवी कलाकार शो में नजर आ रहे हैं। इस बीच शो में गेस्ट के तौर पर रजत दलाल की एंट्री हुई जो अपने दोस्त एल्विश यादव का साथ देने पहुंचे। ऐसे में शो को लेकर रजत दलाल ने बातचीत करते हुए बताया कि उन्हे किचन का कोई भी काम नहीं आता।

लाफ्टर शेफ 2 (Laughter Chefs 2) में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के फाइनलिस्ट रजत दलाल पहुंचे। एल्विश यादव (Elvish Yadav) संग रजत दलाल की जोड़ी बनाई गई क्यूंकी दोनों बेहद खास दोस्त हैं। रजत दलाल को खाना बनाने में कोई अनुभव नहीं है। ऐसे में रजत कहते हैं 'मैं वो इंसान हूँ जो चाय बनाने को भी बड़ी कामयाबी मानता है। जब मेरे पास शो में आने का न्योता आया तो मुझे अटपटा लगा लेकिन एल्विश संग जोड़ी बनने वाली डील कर मैं हाँ कर दी। अपने भाई के साथ में किसी भी कुकिंग युद्ध को जीत सकता हूँ।

रजत दलाल (Rajat Dalal) आगे कहते हैं शो में एक पल आप गैस को एडस्ट कर रहे होते हो फिर बाद में एक रियल शेफ से बनाई हुई डिश का रिव्यू मिलता है। मुझे भले ही खाना बनाने नहीं आता लेकिन मैं मुकाबला जीतने के लिए हमेशा तैयार हूँ। लाफ्टर शेफ जो माहोल है वैसे मुझे कभी दूसरे शो में नहीं मिला।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article