टीवी मसाला

Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे के अंदर आई मंजुलिका की आत्मा, डरावना नृत्य देख बच्चे की निकल गई चीख

Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' का लेटेस्ट प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है। प्रोमो कि शुरुआत अंकिता लोखंडे से होती है जो डरावनी मंजुलिका बन सभी के होश उड़ा देंगी। सिर्फ यही नहीं अंकिता का ये भयानक रूप देख वहाँ बैठे बच्चे को बुरी तरह से डरा दिया।

Image

Ankita Lokhande Manjulika Look Scared Kid

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। सिर्फ यही नहीं शो टीआरपी लिस्ट में भी अच्छी रेटिंग पाकर गदर मचाता हुआ नजर आया। लोगों को ये शो इतना पसंद है कि इसकी ऑफ एयर डेट आगे बढ़ा दी गई। पब्लिक डिमांड पर आए दिन शो में कुछ नया होता है जिससे दर्शकों का जमकर मनोरंजन भी होता है। अब हाल ही में मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़ा प्रोमो रिलीज किया जो काफी मजेदार है। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंजुलिका बन डांस करती हुई नजर आई लेकिन ये देख वहाँ एक बच्चा बैठा हुआ डर गया।

'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से होती है जो 'भूल भुलैया' फिल्म का किरदार मंजुलिका के रूप में नजर आई। बाल भिखरे हुए, माथे पर टीका और डरावनी आंखें लेकर अंकिता ने सेट पर कदम रखा। ऐसे में अंकिता गाने 'आमी जे तोमार' गाने पर डांस कर सभी को झटका देगी। इसी दौरान सामने दर्शकों में बैठे छोटा बच्चा अंकिता के डरावने रूप देख डर जाएगा और जोर-जोर से चीखने लगेगा। सिर्फ बच्चा ही नहीं रुबिना दिलैक समेत सभी वहाँ मौजूद कलाकार अंकिता को देख डर गए।

ये प्रोमो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। अंकिता का मंजुलिका तो विक्की जैन रूह बाबा के रूप में नजर आने वाले हैं। इसी एपिसोड में जैस्मिन भसीन ने राहुल वैद्या को रिप्लेस किया। बता दें ये एक वर्ल्ड लाफ्टर डे होने वाला है जिसके चलते सभी टीवी कलाकार पसंदीदा बॉलीवुड किरदार के भेष में नजर आएगा। अभी हाल ही में शो के अंदर अली गोनी और रिम शेख ने एंट्री ली है ताकि मेकर्स टीआरपी बटोर सकें।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article